फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Massive fire in house before marriage, property worth lakhs destroyed, 2 cattle also burnt

Bihar News: शादी से पहले भीषण अग्निकांड में कई घर जले, लाखों की संपत्ति और दो मवेशी खाक; परिवारों में हाहाकार

Sun, 23 Feb 2025 09:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 23 Feb 2025 09:24 PM IST
सार

Muzaffarpur News: अग्निकांड के पीड़ित सोकीन राय ने बताया कि अगले महीने उनकी बेटी की शादी तय थी। शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने घर में नकदी और दहेज का सामान रखा था, लेकिन सब कुछ जलकर खाक हो गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Massive fire in house before marriage, property worth lakhs destroyed, 2 cattle also burnt
धू-धू कर जलते घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में देर रात भीषण आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई, वहीं दो मवेशी भी झुलसकर मर गए। इस आग ने एक परिवार के अरमानों पर भी पानी फेर दिया, क्योंकि घर में बेटी की शादी के लिए रखे गए सामान और नकदी भी जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन

 
रातभर मची अफरा-तफरी
आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। जैसे ही लोगों को इस हादसे की खबर मिली, वे आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया, लेकिन तीन घरों को नहीं बचाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 
कैसे हुआ हादसा?
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सबसे पहले आग हरिचंद्र राय के घर में लगी। इसके बाद आग धीरे-धीरे फैलते हुए तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान घर में रखा दहेज का सामान, नकदी और एक बाइक भी जलकर राख हो गई। पीड़ित सोकीन राय ने बताया कि अगले महीने उनकी बेटी की शादी तय थी। शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने घर में नकदी और दहेज का सामान रखा था, लेकिन सब कुछ जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी दीपक कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रशासन ने आग से प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

 
इस अग्निकांड ने एक परिवार के अरमानों पर कहर बरपा दिया। शादी के लिए किए गए सारे इंतजाम राख में तब्दील हो गए। प्रभावित परिवार अब सरकारी मदद की आस में है ताकि वे फिर से अपने जीवन को संवार सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed