फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Kushwaha community warns political parties, vows to show strength if ignored in 2025 polls

Muzaffarpur News: चुनावों में भागीदारी को लेकर कुशवाह समाज का ऐलान, यदि नहीं मिला सम्मान तो दिखाएंगे ताकत

Sun, 12 Oct 2025 07:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 07:12 PM IST
सार

कुशवाहा समाज समाज के प्रदेश महासचिव ने विधानसभा चुनावों में समाज की हिस्सेदारी को लेकर कहा कि यदि चुनावों में समाज को उचित सम्मान नहीं मिला तो हम अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Kushwaha community warns political parties, vows to show strength if ignored in 2025 polls
बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कुशवाहा समाज ने मोर्चा खोल दिया है। मुजफ्फरपुर के मेडिकल ओवर ब्रिज के पास एक निजी होटल में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता दिलीप कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज की वर्तमान स्थिति में राजनीतिक भागीदारी को लेकर गंभीर चिंता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी राजनीतिक दल ने समाज को उचित सम्मान और हिस्सेदारी नहीं दी, तो कुशवाहा समाज अपने निर्णय स्वतंत्र रूप से लेने में सक्षम रहेगा।

विज्ञापन


दिलीप कुशवाहा ने कहा कि समाज के लोग बिहार में दूसरी सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद राजनीतिक दलों द्वारा नजरअंदाज किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस बार भी समाज को उचित सम्मान नहीं मिला तो 2025 विधानसभा चुनाव में समाज अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election: लालू-राबड़ी के साथ दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो बोले- सीट बंटवारे पर बातचीत जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी दल से पूर्वाग्रह नहीं है, जो भी दल समाज को सम्मान देगा, उसके साथ समाज मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने याद दिलाया कि पहले बिहार सरकार में हमारे समाज के 5-5 मंत्री हुआ करते थे, लेकिन हाल के दिनों में हमारी चर्चा तक नहीं होती। उन्होंने राजनीतिक दलों से मांग की कि कुशवाहा समाज को विधानसभा चुनाव में उचित हिस्सेदारी दी जाए।

इस मौके पर मुख्य रूप से आत्मानंद सिंह, बृजेश कुशवाहा, सुशील कुमार कुशवाहा, नवीन कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, प्रिंस कुशवाहा, सन्नी कुशवाहा, प्रभात सिंह, मनोज कुशवाहा, बबलू कुशवाहा समेत दर्जनों कुशवाहा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed