फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News Dengue Cases Rises Bed Being Reserved Special Arrangements at SKMCH

Muzaffarpur: डेंगू के मरीज मिलने पर रिजर्व हो रहे बेड, SKMCH में विशेष इंतजाम; सदर में भी डॉक्टर अलर्ट

Thu, 29 Aug 2024 11:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Aug 2024 11:52 AM IST
सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू केस ने अपने पैर को तेजी से फैलाना शुरू कर दिया है। कल (बुधावार) को 2 नए केस मिलने के साथ आंकड़ा बढ़कर अब 32 हो गया है। वहीं अब भी कई मरीज संदिग्ध बुखार को लेकर भर्ती है। SKMCH सदर अस्पताल में डेंगू मरीज के लिए अलग वार्ड रिजर्व कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Muzaffarpur News Dengue Cases Rises Bed Being Reserved Special Arrangements at SKMCH
रिजर्व बेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में डेंगू मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी को और तेज कर दिया है। बता दें जो 2 नए डेंगू के मरीज मिले हैं, वो मुसहरी प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं। डेंगू केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी में मरीज के अलग वार्ड में बेड को रिजर्व किया है।

विज्ञापन


इसको लेकर के सदर अस्पताल में 10 बेड तो SKMCH मेडिकल कॉलेज में 40 बेड रिजर्व किए गए हैं। इसके साथ ही सीएचसी और पीएचसी लेवल पर 2 बेड रिजर्व किया गया है। सभी सीएचसी और पीएचसी में डेंगू के मरीजों के लिए विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें अब तक जो मरीज मिले हैं,  उसमें शहरी क्षेत्रों में 22 जबकि 8 केस ग्रामीण क्षेत्रों से आए हैं।
विज्ञापन


अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग 
डेंगू के 2 नये मरीजों के मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने जहां पर सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी किया है। वहीं इसके 4 दिन पूर्व में 3 नए केस मिले थे। वहीं डेंगू के इन संदिग्ध मरीजों के लिए विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में एंटी लार्वा और टेमिफोरस दवाई के छिड़काव कराया जाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। मामले में ACMO सह नोडल पदाधिकारी वेक्टर इंचार्ज डॉ सतीश कुमार ने बताया कि अभी ज्यादातर केस शहरी क्षेत्रों से आए हैं। अब नए केस जो ग्रामीण क्षेत्रों से आए हैं। जिसके बाद नगर निगम क्षेत्र और नगर परिषद और नगर पंचायतों डेंगू हॉट स्पॉट के क्षेत्र में चिह्नित स्थानों पर फॉगिंग कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू से बचने के लिए बचाव की अपील
डेंगू के बढ़ रहे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधकिारी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावित जगहों पर फॉगिंग कराई जा रही। जिले के जिस क्षेत्र डेंगू के मरीज मिले थे, अभी वहां फॉगिंग कराई गई। जिले में इस वर्ष अब तक डेंगू के 32 मरीज मिले हैं। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि डेंगू के मरीज मिलने की क्षेत्रवार रिपोर्ट हर दिन भेजें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed