फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: 3 youths going to buy idol ran away after seeing police, one died after colliding with auto

Bihar News: मूर्ति खरीदने जा रहे तीन युवक पुलिस को देखकर भागे, ऑटो से टकराने से एक की मौत; दो गंभीर घायल

Sat, 01 Feb 2025 09:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Feb 2025 09:04 PM IST
सार

Muzaffarpur News: सरस्वती पूजा के लिए तीन युवक मूर्ति खरीदने बाइक से जा रहे थे, तभी पुलिस को देखकर वे भागने लगे। इस दौरान वे खड़े ऑटो से टकरा गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। जानें मामला...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: 3 youths going to buy idol ran away after seeing police, one died after colliding with auto
मृतक सुनील कुमार (फाइल फोटो) तथा शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सीएन कॉलेज रोड पर शुक्रवार शाम को हुई। जब तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर सरस्वती पूजा के लिए मूर्ति खरीदने जा रहे थे।

विज्ञापन

 
पुलिस वाहन देख घुमाई बाइक, हुआ हादसा
चश्मदीदों और पुलिस के अनुसार, जब ये युवक सीएन कॉलेज रोड से गुजर रहे थे, तो उन्होंने पहले से खड़ी एक पुलिस की गश्ती वाहन (डायल 112) को देखा। अचानक पुलिस को देखकर वे घबरा गए और तेजी से बाइक घुमाने लगे, जिससे उनकी बाइक एक खड़े ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

 
एक की मौके पर मौत, दो घायल
इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नागेंद्र पासवान के बेटे सुनील कुमार (23) के रूप में हुई है। वहीं, अन्य दो घायलों की पहचान रोहित कुमार (21) और राजा कुमार (20) के रूप में की गई है। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर साहेबगंज बाजार में मूर्ति खरीदने आए थे।

 
पुलिस ने दी जानकारी
साहेबगंज थाना पुलिस के डायल 112 के सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि यह हादसा मोतीपुर एसएच-74 स्थित सीएन कॉलेज के पास हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस की गाड़ी देखकर युवक घबरा गए और भागने लगे, जिससे उनका नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक ऑटो से टकरा गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं, घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed