फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: NEET candidate crushed by bus, died on spot; Angry people vandalised vehicle and created ruckus

Bihar News: NEET परीक्षार्थी को बस ने रौंदा, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर जमकर बवाल काटा

Sat, 03 Aug 2024 02:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 03 Aug 2024 02:48 PM IST
सार

Muzaffarpur News: अहियापुर थाना पुलिस ने बताया कि एक सरकारी बस से कुचलने से एक छात्र की मौत हो गई है। उसके बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया था। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। मृत छात्र NEET का परीक्षार्थी था।

विज्ञापन
Muzaffarpur: NEET candidate crushed by bus, died on spot; Angry people vandalised vehicle and created ruckus
घटनास्थल पर खड़ी टूटी-फूटी बसें और वहां मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थानाक्षेत्र के पुरानी मोतिहारी रोड पर एक तेज रफ्तार सरकारी बस ने बाइक से जा रहे एक 17 वर्षीय छात्र को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान जिले के अहियापुर थानाक्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर अशोक बिहार कॉलोनी निवासी भूतपूर्व सैनिक संजीव तिवारी के बेटे साहिल कुमार के रूप में हुई है, जो नीट की तैयारी करता था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, साहिल सुबह किसी काम से निकला था। तभी पीछे से आ रही सरकारी बस ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना से गुस्साए लोगों ने बैरिया गोलंबर को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई बसों में तोड़फोड़ भी की गई, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि हंगामे की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं, स्थिति को देखते हुए अंचलाधिकारी भी वहां पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास किया। फिलहाल अहियापुर थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि आज NEET के एक छात्र को बस द्वारा रौंद दिया गया है। उसकी मौके पर मौत हो गई है। वह आज बाइक से अपने घर से बैरिया की ओर आ रहा था। तभी एक तेज रफ्तार की बस ने रौंद डाला है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा कि तेज बस और अन्य बेलगाम रफ्तार वाले वाहन की चपेट में कोई न कोई आता है और आज एक छात्र आया है।
 
मौके पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस ने बताया कि एक सरकारी बस से कुचलने से एक छात्र की मौत हो गई है। उसके बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया था। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। मृत छात्र की पहचान साहिल कुमार बैरिया के निवासी के रूप में की गई है। वह NEET का परीक्षार्थी था। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed