{"_id":"66ae1881a89495cc35076f6c","slug":"muzaffarpur-muslim-community-protests-against-pakistan-government-appeal-to-religious-leaders-of-world-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर के मुस्लिम समुदाय का पाक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, दुनिया के धर्म गुरुओं से की यह अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर के मुस्लिम समुदाय का पाक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, दुनिया के धर्म गुरुओं से की यह अपील
Sat, 03 Aug 2024 05:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:16 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में प्रदर्शन कर रहे शिया मुसलमानों का आरोप है कि जब पूरी दुनिया भर के देशों में किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय पर कोई हमला होता है और उनका नरसंहार होता है, तब पूरी दुनिया में से कोई भी देश आगे आकर उसका विरोध नहीं करता है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर समाहरणाय के धरना स्थल पर प्रदर्शन करते शिया मुस्लिम समुदाय के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के शिया समुदाय के लोग पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नरसंहार को लेकर धरने पर बैठे हैं। अल्पसंख्यक समुदाय को लगातार निशाना बनाकर हत्या किए जाने के खिलाफ दुनिया के देशों से अपील की है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादियों का ठिकाना बताया है। उन्होंने कहा कि आईएसआई और आतंकियों के इशारे पर पाकिस्तान की सरकार नरसंहार करवा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, पाकिस्तान के पाराचिनार इलाके में बीते दिनों अल्पसंख्यक समुदाय के हुए नरसंहार, लोगों पर हमले और शिया मुसलमानों पर लगातार जुल्म जारी है। इसे लेकर शनिवार को मुजफ्फरपुर में मुस्लिम समुदाय ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिला समाहरणालय के धरना स्थल पर शिया मुसलमानों ने पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी करते हुए दुनिया भर के अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों और धार्मिक समुदाय के नेताओं को एकजुट होकर विरोध करने की अपील की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया भर के लोग एक जुट होकर विरोध-प्रदर्शन करें। मुहर्रम महीने में इस हमले का लगातार विरोध किया जा रहा है और आगे भी करेंगे।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में प्रदर्शन कर रहे शिया मुसलमानों का आरोप है कि जब पूरी दुनिया भर के देशों में किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय पर कोई हमला होता है और उनका नरसंहार होता है, तब पूरी दुनिया में से कोई भी देश आगे आकर उसका विरोध नहीं करता है। लेकिन जब कोई बड़ी आबादी वाले देश पर हमला होता है तो दुनिया के ताकतवर देश अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए विरोध करते हैं। हम दुनिया भर के सभी अल्पसंख्यक समुदाय के देश और नेताओं से अपील करते हैं कि आप आगे आएं और इस तरह के नरसंहार का मजबूती से विरोध करें। ताकि आतंकवादियों को पालने वाले पाक और इनके जैसे देश का नकाब के पीछे का चेहरा सभी देशों के सामने आ सके।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मजलिस ए मातम के दौरान में हुआ हमला इसका ताजा उदाहरण है। जब भी शिया मुसलमानों पर हमला होता है, तब कोई भी देश शिया मुसलमानों के हक में आवाज नहीं उठाता है या हमले की निंदा नहीं करता है। चूंकि शिया मुसलमान पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया में कम संख्या में हैं और इसलिए उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।