फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur misdeeds of electricity department continue after labourer barber got bill of 27 lakhs in 15 days

Muzaffarpur News: बिजली विभाग का कारनामा जारी, मजदूर के बाद नाई को महज 15 दिन में आया 27 लाख का बिल

Thu, 04 Jul 2024 01:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 01:30 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बिजली विभाग के बिल से आम आदमी की परेशानी बढ़ती जा रही है। 52 लाख के बाद अब नाई को भेजी विभाग ने 27 लाख रुपये की बिजली बिल भेजी। दुकान बंदी के हालात पर आया तो विभाग के चक्कर काट-काट कर विनय कुमार थक गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur misdeeds of electricity department continue after labourer barber got bill of 27 lakhs in 15 days
पीड़ित नाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में नई बिजली व्यवस्था प्री-पैड मीटर अब लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। मनमाने बिजली बिल को लेकर के बिजली विभाग बदनाम रहा है और यह अब एक बार फिर अपने कारनामे के कारण सुर्खियों में आ गया है। बीते दिनों मुजफ्फरपुर में मजदूर से लेकर एमआर तो सैलून दुकानदार को भी लाखों का बिल थमा दिया है। यही नहीं बल्कि किसी को 76 लाख तो किसी को 52 लाख तो 36 लाख तो अब 27 लाख का बिल भेजा।

विज्ञापन


अब ताजा मामला जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव का आया है। जहां पर बिजली विभाग ने सैलून संचालक विनय कुमार को 27 लाख 10 हजार 618 रुपये 36 पैसा का बिल भेजा है और इसके बाद से बिजली काट दिया गया। यही नहीं बल्कि यह बिल महज 15 दिनों का है और इसके बाद से विनय कुमार व उनका परिवार परिवार के होश उड़े हुए है। इस बाबत तीन दिन पहले बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है। लेकिन जेई ने सुधार का भरोसा दिया गया है और जबकि उसके यहां 3112 रुपये 89 पैसा बिजली विभाग का पिछला बकाया है। दो दिन बिजली ऑफिस में अधिकारी से मिलने पर रामदयालु ऑफिस जाने को कहा गया।
विज्ञापन


वहां 27 जून को आवेदन दिया है, अभी तक बिजली कटी हुई है। विनय कुमार का पूरा परिवार सैलून की कमाई पर ही आश्रित है और बिजली बिल प्रत्येक महीना 200 से 500 रुपये के बीच आता था। वहीं, लगातार बिजली विभाग के इस गड़बड़ी और शिकायत को गंभीरता से विभाग ने लेना शुरू कर दिया है। इसको लेकर के प्रभारी विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्वी किशोर कुमार ने बताया कि बिजली बिल पूरी तरह गलत है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिल गलत हो गया है। बिल सुधार कर दिया जाएगा। इस संबध में बिल जेनरेट करने वाली एजेंसी सिक्योर को पत्राचार किया गया है। जल्द ही इस दिशा में काम कर सुधार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed