फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Jewellery shopkeeper attacked with knife, 2 injured; accused beaten up and handed over to police

Crime: ज्वेलरी दिखाने के बहाने दुकान में घुसा युवक, अचानक चाकू से कर दिया वार, दो लोग घायल; आरोपी की हुई पिटाई

Sun, 08 Jun 2025 09:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Jun 2025 09:32 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी रमेश कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी तीन-चार युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे। पहले वे सामान्य ढंग से आभूषण देखने लगे। फिर चांदी की पायल दिखाने की मांग की। इसी बीच एक युवक अचानक आक्रोशित हो गया और चाकू निकालकर रमेश कुमार पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Jewellery shopkeeper attacked with knife, 2 injured; accused beaten up and handed over to police
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक आभूषण कारोबारी की दुकान में ग्राहक बनकर आए युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के मक्खन शाह चौक के पास ब्राह्मण टोली रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान की है। इस हमले में दुकानदार सहित दो लोग घायल हो गए। वहीं, भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

 
कैसे हुई घटना?
पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी रमेश कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी तीन-चार युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे। पहले वे सामान्य ढंग से आभूषण देखने लगे। फिर चांदी की पायल दिखाने की मांग की। रमेश कुमार को उनकी हरकतें संदिग्ध लगीं, जिस पर उन्होंने सतर्कता बरती। इसी बीच एक युवक अचानक आक्रोशित हो गया और चाकू निकालकर रमेश कुमार पर हमला कर दिया। हमले में रमेश कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election: चिराग पासवान का बड़ा एलान, कहा- NDA की मजबूती के लिए मेरी पार्टी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी
हमले के बाद जब युवक भागने की कोशिश करने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद मौके पर नगर थाना पुलिस पहुंची और युवक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को मौके से एक चाकू भी बरामद हुआ है। घायल रमेश कुमार और एक अन्य युवक आदित्य कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदित्य मिठनपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।


 
डीएसपी ने की मौके पर जांच
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी टाउन वन सीमा देवी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में दो लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। एक घायल आभूषण दुकानदार रमेश कुमार हैं जबकि दूसरा युवक आदित्य कुमार है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की स्थानीय लोगों ने पिटाई की है और उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
डीएसपी ने कहा कि यह भी संभावना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई आपसी विवाद रहा हो। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल से बरामद चाकू को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी युवक की पहचान और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar: हैदराबाद से लौटा युवक, दोस्तों ने बुला लिया, फिर घर के बाहर मिला शव; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
 
वहीं, दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में गश्ती बढ़ाई जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed