{"_id":"68a2c8e2ba4823e43207a048","slug":"muzaffarpur-dm-subrata-sen-flagged-off-13-campaign-vehicles-voters-will-be-familiar-with-evm-vvpat-functioning-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: DM सुब्रत सेन ने 13 प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी, EVM-VVPAT की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: DM सुब्रत सेन ने 13 प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी, EVM-VVPAT की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे वोटर
Mon, 18 Aug 2025 12:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:02 PM IST
सार
Muzaffarpur News: डीएम सुब्रत सेन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ही सबसे बड़ा आधार है। प्रत्येक मतदाता न केवल मतदान केंद्र तक पहुंचे बल्कि मतदान मशीनों की पारदर्शी कार्यप्रणाली को भी समझे, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है।
विज्ञापन
डीएम सुब्रत सेन मोबाइल प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सशक्त और सहभागितापूर्ण बनाने की दिशा में मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। शनिवार को जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत कुल 13 मोबाइल प्रचार वाहनों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Hit And Run Case: बुलेट बाइक से कुचले गए शख्स की अस्पताल में मौत, परिजनों का थाना गेट पर शव रखकर धरना; जानें
विज्ञापन
EVM और VVPAT से मिलेगी हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग
इन मोबाइल प्रचार वाहनों के माध्यम से जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में मतदाताओं को EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और VVPAT (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) की कार्यप्रणाली से परिचित कराया जाएगा। मतदाता न केवल मशीनों को देखेंगे बल्कि इनके संचालन की व्यावहारिक ट्रेनिंग भी ले सकेंगे। प्रत्येक वाहन पर इसके लिए मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति की गई है, जो मतदाताओं को मशीन की तकनीक और प्रक्रिया विस्तार से समझाएंगे।
विज्ञापन
20 दिनों तक चलेगा अभियान
इन वाहनों को विधानसभावार निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार भेजा गया है। आने वाले 20 दिनों तक ये वाहन अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगे और मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे। वाहनों पर आकर्षक बैनर और स्टैंडी भी लगाए गए हैं ताकि दृश्यात्मक रूप से अभियान अधिक प्रभावी बन सके।
यह भी पढ़ें- Bihar News: सिगरेट के पैसे मांगने पर पिस्तौल दिखा धमकाने वाले बदमाश को ग्रामीणों ने धुना, किया पुलिस के हवाले
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की भूमिका
डीएम सुब्रत सेन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ही सबसे बड़ा आधार है। प्रत्येक मतदाता न केवल मतदान केंद्र तक पहुंचे बल्कि मतदान मशीनों की पारदर्शी कार्यप्रणाली को भी समझे, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि EVM और VVPAT पूरी तरह सुरक्षित और विश्वसनीय हैं। इनकी तकनीक को समझने के बाद मतदाता मतदान के दिन पूरी तरह आत्मविश्वास और निर्भीकता से मतदान कर सकेंगे।