फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Disheartened lover reached police station with complaint against his girlfriend; expressed pain

Bihar News: 'प्रेमिका को लाखों के गिफ्ट दिए, लेकिन उसने...', मायूस प्रेमी पहुंचा थाने; बयां किया अपना दर्द

Sun, 18 Feb 2024 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Feb 2024 02:51 PM IST
सार

Complaint Against Girlfriend: मुजफ्फपुर से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के खिलाफ थाने में शिकायत करने पहुंच गया। वह वहां पुलिस को अपना दुख-दर्द बताने लगा। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Disheartened lover reached police station with complaint against his girlfriend; expressed pain
काजी मोहम्मदपुर थाना, मुजफ्फरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी अचानक थाने पहुंच गया, वहां जब उसने अपनी पीड़ा सुनाई तो पुलिस भी हैरान हो गई। दरअसल, प्रेमी ने कहा कि उसकी प्रेमिका का अब गिफ्ट से मन भर गया है और अब बात करने से इनकार कर रही है। बल्कि अब तो उसने मेरा नंबर तक ब्लॉक कर दिया है... यह कहते हुए युवक फूट पड़ा। युवक की मदद की गुहार सुनकर पुलिस ने उससे संबधित थाने में जाने और शिकायत करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

 
'आई फोन, कार सहित दिए लाखों के गिफ्ट'
वहीं, थाने में पहुंचे मुजफ्फरपुर के युवक ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को अब तक महंगे आई फोन और कार सहित 20 लाख रुपये के कई गिफ्ट दिए। उसने कहा कि ये गिफ्ट उसकी प्रेमिका लगातार स्वीकार करती रही है। यह सब लेने के बाद अब प्रेमिका ने उसके मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया है। उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका की इस अजीबोगरीब बेवफाई पर शिकायत लेकर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना में पहुंचा और मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

 
'अपनी जेब से भर रहे उपहारों की ईएमआई किश्त'
जानकारी के मुताबिक, कथित पीड़ित युवक (प्रेमी) जिले के मुसहरी थाना इलाके के एक गांव का रहने वाला है। उसकी प्रेमिका शहर के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कई वर्षों से दोनों में दोस्ती और प्यार है। पीड़ित प्रेमी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को कई तरह के लाखों रुपये के उपहार दिए। यही नहीं, बल्कि आज भी वह इन दिए गए हुए उपहारों की ईएमआई किश्त की राशि अपनी जेब से भर रहा है। उसने बताया कि प्रेमिका द्वारा अचानक ही उसके नंबर को ब्लॉक किए जाने से वह बहुत परेशान है। इसलिए अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पुलिस अब मेरी मदद करे'
वहीं, पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया है कि वह वर्तमान में जिले के एक बीएड कॉलेज में बतौर अकाउंट सेक्शन में कार्यरत है। जबकि उसकी प्रेमिका राज्य स्वास्थ्य विभाग पटना में संविदा पर कार्यरत है। बीते दो तीन-दिनो से वह कॉल नहीं उठा रही है और अब उसके फोन नंबर को उसने ब्लॉक कर दिया है। इसलिए पुलिस अब आगे आकर मेरी मदद करे।

 
पुलिस ने दी यह सलाह
इस पूरे मामले में बाद काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने कहा कि मुसहरी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक द्वारा अपनी प्रेमिका द्वारा बात नहीं करने और नंबर को ब्लॉक किए जाने की शिकायत को लेकर आया था। मामले में उसे अपने गृह थाने (सदर थाना) में जाकर शिकायत करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed