{"_id":"66ab8cc6ac4cf57a1f0421f3","slug":"muzaffarpur-deputy-cm-vijay-kumar-sinha-said-we-will-not-allow-criminals-to-flourish-in-bihar-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बोले, बिहार में अपराधियों को नहीं पनपने देंगे, पुलिस को है खुली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बोले, बिहार में अपराधियों को नहीं पनपने देंगे, पुलिस को है खुली छूट
Thu, 01 Aug 2024 06:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:55 PM IST
सार
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनकी सरकार सुसाशन वाली है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, भू माफिया, बालू माफिया, और शराब के धंधे से जुड़े माफिया को भी सख्त कार्रवाई की जद में लाने की बात कही।
विज्ञापन
भाजपा की बैठक को संबोधित करते विजय कुमार सिन्हा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बयान बिहार में अपराधी को पनपने नहीं दिया जाएगा, जो पनपेगा हमारी सरकार उसको साफ करेगी। हमने पुलिस और प्रशासन को खुली छूट दी है। अपराधी किसी भी सूरत में बक्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार सरकार में डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह कोई पूर्व की जंगलराज वाली सरकार नहीं है जो बिहार में अपराधी पनप जाए। बिहार के लोगों को हर तरह से सुरक्षित माहौल देना हमारा संकल्प है और इसको हम पूरा करेंगे। अपराधी को संरक्षण देने वाले लोग भी सुधर जाए वरना कर्रवाई की जद में वो भी आएंगे। फिर चाहे भू माफिया हो बालू माफिया हो या शराब के धंधे से जुड़े माफिया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दलों पर हमले करते हुए कहा कि हमारी सरकार सुसाशन वाली सरकार है। इसमें किसी भी अपराधी को पनपते नहीं दिया जाएगा। जो भी घटनाएं हुई हैं सरकार उसको लेकर के गंभीर है और हमारी सरकार ने पुलिस को खुली छूट दे दी है कि वह अपराधियों के खिलाफ में कड़ी करवाई करे। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं को कहा कि सब संकल्प लें कि अपराधी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। न ही किसी को एमपी MLA बनने दें। इसके लिए सदन में बात करने के लिए हम सब तैयार हैं। बिहार की सरकार पूर्व की सरकार के जंगलराज को किसी भी तरह से नहीं बनने देगी।
विज्ञापन