फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Dealer misbehaved with a woman who went to buy grains, villagers protested and demanded action

Bihar: मुजफ्फरपुर में डीलर के यहां अनाज लेने गई महिला से बदसलूकी, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की कार्रवाई की मांग

Fri, 04 Oct 2024 08:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 04 Oct 2024 08:17 PM IST
सार

Muzaffarpur News: थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद डीलर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है और डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Dealer misbehaved with a woman who went to buy grains, villagers protested and demanded action
महिला से बदसलूकी और मारपीट को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थानाक्षेत्र के महेशपुर गांव में जन वितरण प्रणाली (PDS) के एक डीलर ने अनाज लेने पहुंची महिला से बदसलूकी और मारपीट की। इस घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर आक्रोश फैल गया और वे सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन

 
महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि जब वह जन वितरण प्रणाली के तहत अपना अनाज लेने के लिए डीलर के पास गई, तो डीलर ने पहले उससे बदसलूकी की और फिर विरोध करने पर मारपीट की। यहां तक कि महिला के कपड़े भी फाड़ दिए गए। पीड़िता ने बताया कि डीलर लंबे समय से अनाज वितरण में मनमानी कर रहा था और गरीबों के हक के अनाज को भी बेचता रहा है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो डीलर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

 

Muzaffarpur: Dealer misbehaved with a woman who went to buy grains, villagers protested and demanded action
महिला से बदसलूकी और मारपीट को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने चक्का जाम कर जताया विरोध
जानकारी के मुताबिक, महिला से बदसलूकी और मारपीट किए जाने को लेकर महेशपुर के ग्रामीण गुस्से में आ गए और डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने डीलर की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
 
पुलिस ने हटवाया सड़क जाम
मामले की जानकारी मिलने पर हत्था थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की। थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क को जाम से मुक्त कराया और स्थिति को नियंत्रण में किया।
 

Muzaffarpur: Dealer misbehaved with a woman who went to buy grains, villagers protested and demanded action
महिला से बदसलूकी और मारपीट को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पीड़ित महिला ने डीलर पर गंभीर आरोप लगाए हैं और शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद डीलर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है और डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस घटना ने मुजफ्फरपुर में जन वितरण प्रणाली के संचालन में हो रही गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed