फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Crime News Skeleton Found Buried in Field Identified by Wife from Legs Murder Suspected

Bihar News: दस दिन से गायब व्यक्ति का खेत में दबा मिला कंकाल, पत्नी ने पैरों से की पहचान; हत्या की जताई आशंका

Wed, 21 May 2025 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 21 May 2025 05:27 PM IST
सार

Bihar: पत्नी चंदा देवी ने बताया कि मेरे पति दस दिन से लापता थे। हर संभव जगह उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज खेत में शव मिलने की खबर मिली, तो मौके पर पहुंची। पैरों को देखकर मैंने पहचान की। उनकी हत्या कर शव को यहां गाड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Crime News Skeleton Found Buried in Field Identified by Wife from Legs Murder Suspected
मौके पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते दस दिनों से लापता एक व्यक्ति का कंकाल सोमवार को गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में जमीन में दबा हुआ मिला। शव की स्थिति काफी क्षत-विक्षत थी। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी ने पैरों से शव की पहचान अपने पति के रूप में की। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जीतू राम, निवासी छाजन गांव के रूप में हुई है। वह पिछले दस दिनों से लापता था। परिजनों ने तुर्की थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

पत्नी चंदा देवी ने बताया कि मेरे पति दस दिन से लापता थे। हर संभव जगह उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज खेत में शव मिलने की खबर मिली, तो मौके पर पहुंची। पैरों को देखकर मैंने पहचान की। उनकी हत्या कर शव को यहां गाड़ दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस और एफएसएल  की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और जांच में जुटी हुई है। शव को मजिस्ट्रेट की निगरानी में जमीन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: हम थाना से आए हैं'...कहकर घरवालों को बना लिया बंधक, 10 लाख से अधिक की संपत्ति लूटकर बदमाश फरार; हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया, कि आज तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन गांव के खेत में एक शव जमीन में दबा हुआ मिला है, जो पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका है। मृतक की पहचान हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला संदेहास्पद है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।" फिलहाल पुलिस इस मामले को हत्या के दृष्टिकोण से देख रही है। मृतक के मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और संभावित दुश्मनी जैसे पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed