फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Criminals looted property worth more than 10 lakhs by taking family members hostage

Bihar: 'हम थाना से आए हैं'...कहकर घरवालों को बना लिया बंधक, 10 लाख से अधिक की संपत्ति लूटकर बदमाश फरार; हड़कंप

Wed, 21 May 2025 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 21 May 2025 04:57 PM IST
सार

Bihar: पीड़ित ने बताया कि घटना के समय वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी अपराधियों ने सीढ़ी के सहारे छत से घर में प्रवेश किया और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए इंक्वायरी की बात कहकर दरवाजा खुलवाया। जब परिवार ने शक जाहिर किया तो उन्होंने हथियार निकाल लिए और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Bihar: Criminals looted property worth more than 10 lakhs by taking family members hostage
लूटपाट के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर पंचायत के एनएच किनारे बसे लालगंज गांव में डकैती की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे पुलिस की वर्दी में पहुंचे दस हथियारबंद अपराधी एक घर में घुस गए और खुद को बेलागंज थाना की पुलिस बताकर परिवार को उठाया। पूछताछ के बहाने सभी सदस्यों को एक कमरे में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें बंधक बना लिया।

विज्ञापन

इसके बाद डकैतों ने पूरे घर और दुकान को खंगालते हुए अलमारी, बक्सा, ट्रंक और अटैची में रखी नकदी व जेवरात समेत दस लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

पीड़ित प्रवीण कुमार ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी अपराधियों ने सीढ़ी के सहारे छत से घर में प्रवेश किया और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए इंक्वायरी की बात कहकर दरवाजा खुलवाया। जब परिवार ने शक जाहिर किया तो उन्होंने हथियार निकाल लिए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, अपराधियों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और फिर इत्मीनान से घर और दुकान की तलाशी लेकर लाखों की संपत्ति समेट ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: थावे जंक्शन का PM मोदी करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण, स्टेशन पर मिलेगी ये सुविधाएं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

इस वारदात के बाद से गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है। खासकर पुलिस के नाम पर हुई इस घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। लोगों की मांग है कि पुलिस गश्ती को बढ़ाया जाए और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर कड़ी सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed