फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Crime: Minor girl returning home after dinner gang-raped, miscreants took her away on bike

Bihar Crime: दो युवकों ने नाबालिग लड़की को जबरन बाइक पर बिठाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 30 Oct 2024 07:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 30 Oct 2024 07:24 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को पकड़ा है। दूसरे के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Crime: Minor girl returning home after dinner gang-raped, miscreants took her away on bike
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थानाक्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। गांव में ही सुनसान जगह पर दो युवकों ने उससे बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर दोनों आरोपी पीड़ित किशोरी को बाइक पर बिठा कर दरवाजे के पास छोड़कर चले गए। उसके बाद पीड़िता ने सारी आपबीती परिजनों को बताई। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार चल रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी बहन के घर आई हुई थी। वह अपने जीजा के साथ गांव में ब्रह्मभोज खाने के लिए चली गई। उसके बाद वह लौटने लगी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर जबरन बैठा लिया। फिर एक सुनसान जगह में ले जाकर बारी-बारी से उससे सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद दोनों पीड़िता को उसके घर के दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन




पीड़िता ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। उसके बाद शिकायत पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई को शुरू किया और इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़िता के बयान पर एक आरोपी अशोक कुमार दास को पकड़ा गया है। वहीं, दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि देवरिया थानाक्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को पकड़ा है। दूसरे के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं, पीड़िता का इलाज और मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले को बेहद ही गंभीरता से ले रही है और आगे की करवाई कर रही है। जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed