फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   muzaffarpur brabu exam controller assaults student video viral

Bihar News: परीक्षा की मांग पर एग्जाम कंट्रोलर ने छात्र का गला दबाया, धक्के देकर निकाला; वीडियो वायरल

Wed, 24 Sep 2025 01:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 01:58 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बीआरएबीयू विश्वविद्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रो. राम कुमार सिंह एक छात्र का गला दबाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
muzaffarpur brabu exam controller assaults student video viral
मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रोफेसर राम कुमार सिंह को एक छात्र का गला दबाते और धक्का देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान पीड़ित छात्र रोते हुए कह रहा था— “सर, आप मार दीजिए, लेकिन परीक्षा ले लीजिए।” वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आम लोग भी सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पीजी सत्र 2023–2025 के एक छात्र, मुकेश कुमार शर्मा (आरएलएसवाई कॉलेज, बेतिया) ने परीक्षा नियंत्रक से चौथे सेमेस्टर की परीक्षा जल्द आयोजित कराने की मांग की थी। छात्र का कहना था कि परीक्षा समय पर न होने की वजह से वे लोग इस बार राज्य स्तरीय परीक्षा का फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन बार-बार टालमटोल कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में नाव हादसा, नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, एक महिला की मौत; चार लापता

विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत सुनने के बाद परीक्षा नियंत्रक गुस्से में आ गए और छात्र को बाहर जाने को कहा। इसी बीच वे आपा खो बैठे और छात्र का गला पकड़कर धक्का देते हुए बाहर निकाल दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग विश्वविद्यालय प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक के व्यवहार को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed