फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : youth died in suspicious circumtance family says murder in love affair

Bihar News: मुजफ्फरपुर में किशोर की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग में मारपीट का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 13 Feb 2026 04:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 04:48 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में 18 वर्षीय राजू कुमार मांझी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि एक फरार है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : youth died in suspicious circumtance family says murder in love affair
मुजफ्फरपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर  जिले में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय राजू कुमार मांझी के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग में मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को रखकर हंगामा किया। मृतक के भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि राजू शहर में एक मेस में काम करता था और कमाई से परिवार का भरण-पोषण करता था। उनका आरोप है कि पास की रहने वाली एक लड़की से संबंध को लेकर विरोध हुआ, जिसके दौरान धक्का-मुक्की में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: बक्सर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर कराया गया खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। मामले में दो आरोपियों संतोष कुमार और कबूतरी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस संबंध में बिनीता सिन्हा, एसडीपीओ टाउन-2 ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed