फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : young man died another injured in fight and an injured chief was arrested.

Bihar News: छठ की रात मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष, मुखिया और समर्थकों ने दो ग्रामीणों पर किया हमला; एक की मौत

Tue, 28 Oct 2025 03:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 03:53 PM IST
सार

Bihar News: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया अंजनी साह और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोली चलाने वाला एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : young man died another injured in fight and an injured chief was arrested.
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

छठ पूजा की रात्रि में जिले के रामपुरहरी थाना क्षेत्र में एक बड़ी वारदात हो गई। पंचायत के मुखिया अंजनी साह और उसके समर्थकों ने दो ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में 25 वर्षीय विवेक कुमार उर्फ राजा बाबू की मौत हो गई, जबकि 50 वर्षीय सोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सोहन सिंह को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक बाइक से तेज रफ्तार में गांव से गुजर रहे थे। उसी दौरान विवेक कुमार ने उन्हें बाइक धीरे चलाने की सलाह दी। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद मुखिया अंजनी साह के समर्थकों ने विवेक के साथ मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद विवेक ने अपने घरवालों और पड़ोसी सोहन सिंह को बुलाया।

विज्ञापन


पढे़ं: छठ पर सहरसा में दर्दनाक हादसा: नदी में स्नान के दौरान डूबा 20 वर्षीय आर्यन, सुबह से जारी SDRF का सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मुखिया अंजनी साह ने फोन कर अपने अन्य समर्थकों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में लाठी-डंडे, चाकू और पिस्टल से लैस लोग पहुंचे और हमला कर दिया। इस दौरान विवेक कुमार को चाकू से वार किया गया, जबकि सोहन सिंह को गोली लगी। हमले के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। विवेक की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का कहना है कि छठ महापर्व की रात ऐसी दर्दनाक घटना ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया अंजनी साह और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोली चलाने वाला एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है रामपुरहरी थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में बाइक की तेज रफ्तार को लेकर विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed