फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur kanti railway station young man found dead suspicious death under investigation

Bihar News: रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का शव, सिर और चेहरे पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 28 Jun 2026 03:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 03:47 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के कांटी रेलवे स्टेशन पर एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के कुशी हरपुर होरील गांव निवासी विपुल कुमार उर्फ बिजन के रूप में हुई है।

विज्ञापन
muzaffarpur kanti railway station young man found dead suspicious death under investigation
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के कांटी रेलवे स्टेशन पर एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर खून के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।

विज्ञापन

कांटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मिला शव

शनिवार को कांटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लोगों ने एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। शव मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई और स्टेशन पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

सिर और चेहरे पर मिले खून के निशान

मृतक के सिर और चेहरे पर खून के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से हुई मृतक की पहचान

शव की तलाशी के दौरान पुलिस को एक कीपैड मोबाइल मिला। मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के कुशी हरपुर होरील गांव निवासी विपुल कुमार उर्फ बिजन के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

डायल-112 और रेलवे पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

श्रमिक था मृतक

स्थानीय लोगों के अनुसार विपुल कुमार उर्फ बिजन मजदूरी का काम करता था। परिवार में उसका एक भाई है, जो टाटा में श्रमिक के रूप में काम करता है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

चलती ट्रेन से गिरने की आशंका

रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिर गया होगा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

परिजनों के बयान भी होंगे दर्ज

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed