फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: women cut private part of men who inter in her house and do wrong

Bihar Crime: दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसा युवक, गुस्साई महिला ने ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट; हालत गंभीर

Thu, 12 Jun 2025 08:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 08:46 PM IST
सार

Bihar: आरोपी युवक राजकुमार ठाकुर का दावा है कि वह महिला के बुलाने पर पैसा लेने गया था और वहां उसे फंसाने की साजिश के तहत हमला किया गया। उसके अनुसार, महिला और उसके साथियों ने उसे पकड़कर जानबूझकर ब्लेड से हमला किया। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: women cut private part of men who inter in her house and do wrong
मुजफ्फरपुर की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की, जिसके विरोध में महिला ने आत्मरक्षा करते हुए ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक राजकुमार ठाकुर, जो जलीलनगर गांव का निवासी है, पहले से ही उस महिला को कुछ धन उधार दे चुका था। इसी उधारी की रकम मांगने के बहाने वह महिला के घर पहुंचा और वहां दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला ने साहस दिखाते हुए खुद को बचाया और पास में रखे ब्लेड से युवक पर हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल युवक को पहले स्थानीय पीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे SKMCH रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  'सीमा सुरक्षा के साथ देश की संस्कृति की रक्षा भी जरूरी है', कार्यक्रम में बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोपी युवक राजकुमार ठाकुर का दावा है कि वह महिला के बुलाने पर पैसा लेने गया था और वहां उसे फंसाने की साजिश के तहत हमला किया गया। उसके अनुसार, महिला और उसके साथियों ने उसे पकड़कर जानबूझकर ब्लेड से हमला किया और अब झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उसने मेडिकल जांच की मांग करते हुए कहा है कि सच सामने आ जाएगा।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मामले की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी विद्य सागर ने बताया कि राजकुमार ठाकुर नामक व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काटे जाने की सूचना मिली है। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि युवक महिला के घर गलत नियत से गया था। इसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा चुके हैं और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed