फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : women cheated in the name of doubling their money police investigate

Bihar News: लोन की रकम दोगुनी करने का झांसा, मुजफ्फरपुर में महिलाओं से 10 लाख से ज्यादा की ठगी

Sun, 28 Dec 2025 08:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 08:58 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में मुद्रा लोन के नाम पर करीब 400 महिलाओं से 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। कार्यालय बंद मिलने पर खुलासा हुआ, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : women cheated in the name of doubling their money police investigate
पैसा दोगुना करने के नाम पर लाखों की ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुद्रा लोन के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगी के इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं के अनुसार, आरोपियों ने जमा की गई राशि को दोगुना करने और मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूले। धीरे-धीरे सैकड़ों महिलाओं को इस जाल में फंसा लिया गया। अनुमान है कि अब तक करीब 400 महिलाओं से 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी की जा चुकी है।

विज्ञापन

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब कंपनी के कर्मियों ने कुछ महिलाओं को लोन देने के नाम पर कार्यालय बुलाया। जब महिलाएं वहां पहुंचीं तो कार्यालय में ताला लटका मिला और बोर्ड भी गायब था। कर्मियों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ पाए गए। इसके बाद ठगी की बात सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: गांव से लापता छात्र का कुएं में मिला शव, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम; विधायक के खिलाफ लगे नारे

घटना से आक्रोशित महिलाओं ने हंगामा किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित महिलाओं ने औराई थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर टीएसपी कोटा कुमार किरण ने बताया कि प्रकरण पुलिस के संज्ञान में है। औराई थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही समूह लोन और इस तरह के अन्य केंद्रों की भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed