फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Woman's body found in suspicious circumstances 6 months after love marriage, murder alleged

Bihar: प्रेम विवाह के छह महीने बाद संदिग्ध हालात में मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 28 Feb 2025 06:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 06:35 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या साजिशन हत्या। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Woman's body found in suspicious circumstances 6 months after love marriage, murder alleged
घटना की जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्तपुरी मोहल्ले में एक महिला की संदिग्ध हालात में फंदे से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके वालों ने इसे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
जानकारी के मुताबिक, मृतका अंशु प्रिया का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई, तो उसका पति अंकित कुमार चौधरी नशे में धुत होकर कमरे के अंदर बेहोश पड़ा था। पुलिस को जब सूचना मिली, तो दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

 
छह महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह
मृतका की मां ने बताया कि अंशु ने छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था। अपने प्रेमी अंकित कुमार चौधरी के साथ घर से भागकर शादी रचाई थी। शादी के शुरुआती दिन तो ठीक थे, लेकिन बाद में ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। पति अंकित शराब का आदी था और नशे की हालत में अंशु को अक्सर पीटता था। परिजनों का आरोप है कि अंशु पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन इस बार उसकी हत्या कर फंदे से लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति अंकित चौधरी को हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर रही है। डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या साजिशन हत्या। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed