फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : weather change today rain after imd alert two day people got relax

Bihar weather News: मुजफ्फरपुर में उमस भरी गर्मी के बाद मिली राहत, झमाझम बारिश से लौटी रौनक; जानें हाल

Sun, 07 Sep 2025 03:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 07 Sep 2025 03:07 PM IST
सार

Bihar Weather News Today: दोपहर करीब 12 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। शहर की सड़कों पर पानी जम गया, लेकिन तपिश और उमस से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : weather change today rain after imd alert two day people got relax
मौसम का मिजाज बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। बीते कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे माहौल सुहावना हो गया और लोगों के चेहरे खिल उठे।

दोपहर करीब 12 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। शहर की सड़कों पर पानी जम गया, लेकिन तपिश और उमस से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। लोग घरों में बेचैनी महसूस कर रहे थे और बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। स्थानीय निवासी संदीप कुमार ने बताया कि लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन आज की बारिश ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  आज पितृपक्ष मेले का दूसरा दिन, फल्गु नदी के तट पर पिंडदान से कुल की सभी पीढ़ियां होती हैं तृप्त; महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही 7 और 8 सितंबर को मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई थी। वहीं पूसा स्थित राजेंद्र कृषि मौसम विज्ञान केंद्र ने भी बारिश और तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया था। आज हुई बारिश ने इन भविष्यवाणियों को सही साबित कर दिया। बारिश से आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी राहत मिली है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा होगा और खरीफ की खेती को सहारा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed