फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :unknown dead body found in station curcumtance area rail police investigate

Bihar: रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Thu, 31 Jul 2025 04:26 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 31 Jul 2025 04:26 PM IST
सार

Bihar: रेल एसपी बीना कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :unknown dead body found in station curcumtance area rail police investigate
रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-5 के पिछले हिस्से में स्थित ओवरब्रिज के पास एक पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटका मिला। शव मिलने के बाद स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहनता से जांच शुरू की। शुरुआती जांच के बाद शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद रेल पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को सूचित किया। एफएसएल की टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए, फिर शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।

विज्ञापन

शव की तलाशी ली गई, लेकिन मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। पहचान सुनिश्चित करने के लिए मृतक की तस्वीर को सोशल मीडिया और जिले के विभिन्न थानों को भेजा गया है। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: महाबीरी मेला बना बीमारी का केंद्र, जहरीला खाना खाने से सैकड़ों बीमार; इलाज जारी

इस संबंध में रेल एसपी बीना कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ताकि उसकी पहचान कर परिजनों से संपर्क किया जा सके। वहीं, हत्या या आत्महत्या—इस रहस्य से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही उठ पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed