फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : two bike collied each other in high speed one died many injured

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल; परिजन बेसुध

Mon, 29 Dec 2025 06:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 06:30 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए। तीखा मोड़ हादसे का कारण बताया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : two bike collied each other in high speed one died many injured
दो बाइक की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसेपुर चौक पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना के बाद बरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान भोलू कुमार, पिता हरिंद्र महतो, निवासी सकरा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। घायलों में एक की पहचान रिशु कुमार, पिता मंटुन महतो, निवासी सकरा थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार घायलों में सत्येंद्र राय, पिता पांचू राय, और राजीव राय, पिता दुलारे राय, दोनों निवासी गंगटी, वैशाली जिला बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; बिहटा में ठंड बढ़ते ही बाइक चोर गिरोह सक्रिय, सीसीटीवी में कैद वारदात; घर के बाहर से उठा ले गए

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। हुसेपुर चौक के पास सड़क पर मौजूद तीखे मोड़ के कारण यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, बरियारपुर थाना पुलिस ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ है। एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed