फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : truck become the ball of fire which is in side of nh 28 police investigate

Bihar: एनएच-28 पर ट्रक बना आग का गोला! सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Fri, 10 Oct 2025 08:00 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 08:00 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक एनएच-28 पर देर रात एक खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक आग के गोले में बदल गया और उसमें लोड सारा सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : truck become the ball of fire which is in side of nh 28 police investigate
मुजफ्फरपुर में हाईवे पर खड़ी ट्रक में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में देर रात एक बड़ी घटना सामने आई, जहां नेशनल हाइवे के किनारे खड़ी एक लोडेड ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया और पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक एनएच-28 के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे के दौरान ट्रक में लोड किया गया सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय वहां कई अन्य ट्रक भी खड़ी थीं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी। गनीमत रही कि आसपास खड़े ट्रकों में आग नहीं लगी, नहीं तो नुकसान और अधिक हो सकता था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना गुरुवार की आधी रात की है। उस समय ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक एनएच-28 के पास खड़ी एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। वहीं, ट्रक के आगे खड़ी दूसरी ट्रक का चालक समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो ट्रक एक साथ खड़ी थीं, जिनमें पीछे वाली ट्रक में आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक धू-धू कर जलने लगी। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय ट्रक में चालक या उसका सहयोगी मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। ट्रक में लोड सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है।


ये भी पढ़ें: Bihar Election Update : सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर कानून बना हर घर सरकारी नौकरी देंगे, बोले तेजस्वी यादव

मौके पर पहुंचे ब्रह्मपुरा थाना के अपर थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के समय ट्रक चालक और उसका सहयोगी मौके पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने बताया कि पूरी घटना की जांच जारी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed