फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Sensation as bodies of missing woman and 3 children found under Budhi Gandak river bridge

Bihar: बूढ़ी गंडक नदी के पुल के नीचे फंदे से बंधा मृत मिला परिवार, लापता थे महिला और तीन बच्चे; मचा हड़कंप

Thu, 15 Jan 2026 06:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 06:00 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में महिला और तीन बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। चारों चार दिनों से लापता थे। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है, एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Sensation as bodies of missing woman and 3 children found under Budhi Gandak river bridge
हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवारा घाट पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी पुल के नीचे एक महिला और उसके तीन बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

 
चार दिनों से थे लापता, फंदे से बंधे मिले शव
बताया जा रहा है कि महिला और उसके तीनों बच्चे बीते चार दिनों से लापता थे और परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार को चारों शव एक फंदे से बंधे हुए अवस्था में मिले, जिसके बाद हत्या अथवा आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


महिला सहित चार का शव बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान पियर थाना क्षेत्र निवासी कृष्णमोहन कुमार की पत्नी ममता के रूप में हुई है। बच्चों में बेटी कृति और दो बेटे अंकुश व आदित्य शामिल हैं। शवों की स्थिति को देखते हुए मामले को गंभीर माना जा रहा है।
 
मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारी, जांच तेज
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, सिटी एसपी, एडीपीओ टाउन और अहियापुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


पढ़ें- Bihar News: मछली बनाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने जहर खाया; तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज
 
मृतका के पति कृष्णमोहन कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और बच्चों की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति उनकी पत्नी को परेशान करता था और उसी ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस की लापरवाही का भी आरोप लगाया।
 
एफएसएल जांच और विशेष टीम गठित
एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि महिला और तीन बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। मामले में एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है और विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में एक संदिग्ध को डिटेन किया गया है और संलिप्तता सामने आने पर आगे की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed