फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Bodies of Two Missing Cousin Sisters Found Near Brick Kiln After Dogs’ Barking Raised Suspicion

Bihar: दो दिन से लापता थीं चचेरी बहनें, चिमनी के पास मिले शव; कुत्तों के भौंकने से खुला राज

Wed, 13 May 2026 11:28 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 11:28 AM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मकसूदपुर गांव से दो दिन पहले लापता हुई दो चचेरी बहनों के शव बुधवार को ईंट-भट्ठे के पास बरामद हुए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Bodies of Two Missing Cousin Sisters Found Near Brick Kiln After Dogs’ Barking Raised Suspicion
दोनों बच्चियों की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में दो मासूम बच्चियों की हत्या से सनसनी फैल गई है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से दो दिन पहले लापता हुई चचेरी बहनों के शव बुधवार सुबह ईंट-भट्ठे के पास बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृत बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय मौसम कुमारी, पिता राजेश राय और 7 वर्षीय रूचि कुमारी, पिता वीरचंद राय के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहन थीं।
विज्ञापन


खेलते-खेलते घर से हुई थीं गायब
परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चियां सोमवार सुबह घर के पास खेल रही थीं। इसी दौरान वे अचानक लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी। परिवार वालों ने शुरुआत से ही किसी अनहोनी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


चिमनी के पास मिला शव
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने ईंट-भट्ठे के पास संदिग्ध हालत में शव देखे। एक बच्ची का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला, जबकि दूसरी का शव पास में जमा पानी में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, कुत्तों के भौंकने के बाद लोगों का ध्यान उस ओर गया और फिर पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

परिजनों ने जताया हत्या का आरोप
मृत बच्चियों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए ईंट-भट्ठा संचालक पर संदेह व्यक्त किया है। परिवार का कहना है कि बच्चियों की हत्या कर शवों को फेंका गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: आरजेडी सांसद की गाड़ी पर हमला, हमलावरों ने पीए व चालक को बेरहमी से पीटा; शादी से लौटते वक्त हुई घटना


मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम
मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ ईस्ट-1 अलय वत्स, रामपुर हरि थाना, बोचहा थाना और गरहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

एसडीपीओ अलय वत्स ने बताया कि दोनों बच्चियां पिछले दो दिनों से लापता थीं और अब उनके शव बरामद किए गए हैं। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed