फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Love Affair: Missing youth beaten thrown into river in Khagaria accused confessed to crime NDRF searching body

Murder In Love Affair: गुमशुदगी का मामला हत्याकांड निकला, युवक को पीटकर फेंका था नदी में; आरोपी ने कबूला जुर्म

Wed, 04 Jun 2025 02:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Jun 2025 02:52 PM IST
सार

Khagaria News: खगड़िया में लापता युवक का मामला दरअसल हत्याकांड के रूप में सामने आया है। पता चला है कि प्रेम प्रसंग का पता चलने पर लड़की के परिजनों ने युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में धकेल दिया। फिलहाल एनडीआरएफ टीम उसके शव की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Love Affair: Missing youth beaten thrown into river in Khagaria accused confessed to crime NDRF searching body
मृतक विशाल कुमार तथा आरोपी सुजीत पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के श्यामधरारी गांव से लापता युवक विशाल कुमार की गुमशुदगी के मामले ने अब हत्याकांड का रूप ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक सुजीत पासवान को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में कबूल किया है कि प्रेम प्रसंग के चलते विशाल को बेरहमी से पीटने के बाद बागमती नदी में फेंक दिया गया। अब तक विशाल का शव बरामद नहीं हो पाया है, जबकि एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाशी अभियान में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
लड़की के परिजनों ने की थी विशाल की पिटाई
जानकारी के मुताबिक, विशाल कुमार अलौली में रैक पॉइंट पर काम करता था और वह श्यामधरारी गांव में एक लड़की से प्रेम करता था। 31 मई की दोपहर वह लड़की से मिलने गया था। उसी दिन शाम करीब तीन बजे लड़की ने विशाल के परिजनों को फोन कर बताया कि उसके पिता और भाई विशाल को खेत-बगिया की ओर ले गए हैं और जल्दी पुलिस को साथ लाने को कहा। इसके बाद विशाल का कुछ अता-पता नहीं चला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: प्रेम प्रसंग के शक में युवक को पीटकर फेंका, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक जून को दर्ज हुई थी गुमशुदगी
जानकारी के मुताबिक, एक जून 2025 को अवधेश कुमार पासवान ने अलौली थाना में अपने भतीजे विशाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर थाना में कांड संख्या 232/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामला संदिग्ध लगने पर एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।
 
आरोपी ने कबूला जुर्म, मोटरसाइकिल भी बरामद
जांच के दौरान आरोपी सुजीत पासवान निवासी श्यामधरारी गांव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि परिवार ने विशाल और उसकी बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसी के बाद गुस्साए परिजनों ने विशाल की जमकर पिटाई की और फिर उसे बागमती नदी में धकेल दिया। सुजीत की निशानदेही पर विशाल की मोटरसाइकिल (BR-34H-7867) अमौसी थाना क्षेत्र के बहियार से बरामद कर ली गई है, जिससे मामले की पुष्टि और भी मजबूत हो गई है।

 
इस मामले में आरोपी सुजीत पासवान पिता दिवंगत उमा पासवान के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3), 140(4) और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशेष जांच टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, अवर निरीक्षक लाल बिहारी यादव, मनीष कुमार, श्यामसुंदर पासवान, अरविंद कुमार और अमौसी पिकेट प्रभारी रणधीर कुमार शामिल हैं। पुलिस टीम के साथ सशस्त्र बल भी तैनात रहा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में युवक की हत्या, लोगों ने कहा- चोरी करने घर में घुसा था, पीट-पीटकर मार डाला; इलाके में तनाव
 
शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ
विशाल का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है, हालांकि एनडीआरएफ की टीम लगातार बागमती नदी में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शव बरामद कर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed