फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :thieve stolen cash and many jwelary from two house police investigate

मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: गृहस्वामी को कमरे में बंद कर लाखों की चोरी, ज्वेलरी व नकदी लेकर फरार

Wed, 20 Aug 2025 06:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 06:04 PM IST
सार

Bihar: घटना के दौरान घर में सो रहे परिजनों को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब लोग जागे और सामान बिखरा देखा तो चोरी का पता चला। चोरों ने करीब 7 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी उड़ा लिए।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :thieve stolen cash and many jwelary from two house police investigate
घर में घुसकर भीषण चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। अख्तियारपुर पड़ैया पंचायत के पड़ैया गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चार की संख्या में आए चोरों ने पहले गृहस्वामी को कमरे के बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद घर के पिछले हिस्से से अंदर घुसकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी और अलमारी एवं संदूक को खंगाल डाला। चोरों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: कैमूर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा; सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान घर में सो रहे परिजनों को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब लोग जागे और सामान बिखरा देखा तो चोरी का पता चला। चोरों ने करीब 7 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी उड़ा लिए। पीड़ित परिवार ने चोरी हुए सामान की विस्तृत सूची पुलिस को उपलब्ध करा दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कुढ़नी थाना के एसएचओ पुनीत कुमार ने बताया कि दो घरों में चोरी की घटना की पुष्टि हुई है। पुलिस तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed