फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : thief inter in house at the time of marraige villagers circle all

Bihar Crime: घर से निकली बरात, उधर मौका पाकर घर में घुस गए चोर; ग्रामीणों की सतर्कता से टली वारदात

Tue, 02 Dec 2025 07:51 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Tue, 02 Dec 2025 07:51 AM IST
सार

Bihar: सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन भीतर कोई नहीं मिला। सभी सामान सुरक्षित पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चोर चोरी की नीयत से घुसे थे, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : thief inter in house at the time of marraige villagers circle all
ग्रामीणों ने घेरा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से वारदात टल गई। साहेबगंज थाना क्षेत्र के हिम्मत पट्टी गांव निवासी रंजीत साह की बेटी की शादी शहर के एक मैरिज हॉल में हो रही थी। इस जानकारी के बाद चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बनाया।

चोर घर के पीछे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे ही थे कि गांव की एक महिला की उन पर नजर पड़ गई। महिला ने शोर मचाया तो कुछ ही ही मिनटों में पूरे गांव में खबर फैल गई और ग्रामीणों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। स्थिति भांपते ही चोर मौके से चकमा देकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


पढे़ं: रक्सौल क्षेत्र से दो साइबर ठग पकड़े गए, पुलिस कस्टडी का झांसा देकर उगाह रहे थे पैसे; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन भीतर कोई नहीं मिला। सभी सामान सुरक्षित पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चोर चोरी की नीयत से घुसे थे, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

साहेबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की कोशिश की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में किसी तरह की चोरी की घटना नहीं पाई गई है। ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed