फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   teenage girl went missing 13 years found by police she is now mother of four children Muzaffarpur Bihar news

Bihar : स्कूल से लौटते समय गायब हुई लड़की मिली तो चार बच्चों की मां है; मौसेरे भाई तक 13 साल बाद पहुंची पुलिस

Fri, 08 May 2026 07:45 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 07:45 AM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र से 13 वर्ष पहले स्कूल से लौटने के दौरान लापता हुई किशोरी को पुलिस ने आखिरकार बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि वह अपनी मर्जी से अपने मौसेरे भाई मो. अब्दुल के साथ घर छोड़कर चली गई थी। अब दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं और उनके चार बच्चे हैं। कोर्ट में युवती ने साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद उसे पति के साथ भेज दिया गया।

विज्ञापन
teenage girl went missing 13 years found by police she is now mother of four children Muzaffarpur Bihar news
13 वर्ष बाद युवती बरामद

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 13 वर्ष पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने आखिरकार बरामद कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि युवती अपने ही थाना क्षेत्र में रह रही थी, जहां उसके गायब होने का मामला दर्ज कराया गया था। स्कूल जाने के लिए घर से निकली किशोरी अब चार बच्चों की मां बन चुकी है। मामला जिले के कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

विज्ञापन


2013 में दर्ज हुआ था अपहरण का मामला
दरअसल, 11 मई 2013 को कटरा थाना क्षेत्र निवासी मो. अली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी अपनी बहन के साथ स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। स्कूल पहुंचकर जानकारी लेने पर पता चला कि वह छुट्टी के बाद घर के लिए निकल चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने दरभंगा जिले के एक युवक राकेश ठाकुर पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जांच में सामने आई प्रेम प्रसंग की कहानी
मामले की जांच के दौरान पुलिस को बाद में पता चला कि किशोरी का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर चली गई थी। अब 13 साल बाद पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि युवती किसी बाहरी व्यक्ति के साथ नहीं, बल्कि अपने ही पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई मो. अब्दुल के साथ फरार हुई थी। वर्तमान में दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं और उनके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा था प्रेम संबंध
बताया जाता है कि किशोरी के फरार होने से पहले से ही उसका अपने मौसेरे भाई मो. अब्दुल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण वह उसके साथ घर छोड़कर चली गई थी।

महिला सब-इंस्पेक्टर ने फिर खोली केस की फाइल
हाल ही में यह मामला कटरा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर रानी कुमारी के पास पहुंचा। उन्होंने मामले की दोबारा जांच शुरू की और युवती की जानकारी जुटानी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने युवती को कटरा थाना क्षेत्र के दरगाह चौक से बरामद कर लिया।


ये भी पढ़ें: गाड़ी के साथ कर रखा है 'प्रयोग' तो बिहार में कटेगा चालान; बिहार सरकार से एक माह का अल्टीमेटम

कोर्ट में दर्ज कराया गया बयान
बरामदगी के बाद गुरुवार को युवती को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया। युवती ने कोर्ट को बताया कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी और अब अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे उसके पति के साथ भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed