फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :teacher assault case school association shuts down private schools protest at street

बिहार: शिक्षक की पिटाई के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों छात्र-शिक्षक, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

Wed, 23 Sep 2026 04:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 04:33 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में शिक्षक की पिटाई के विरोध में हजारों छात्र-शिक्षक सड़कों पर उतरे। निजी स्कूल और कोचिंग संस्थानों ने प्रदर्शन का समर्थन किया। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। संगठनों ने पांच दिन में कार्रवाई मांगी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :teacher assault case school association shuts down private schools protest at street
शिक्षक पिटाई मामले में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र स्थित निजी स्कूल डेजावू स्कूल ऑफ इनोवेशन में शिक्षक की पिटाई के विरोध में बुधवार को निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों से जुड़े शिक्षक व छात्र सड़कों पर उतर आए। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने प्रदर्शन मार्च निकालकर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विभिन्न निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया है।

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने कहा कि शिक्षक की पिटाई करने वालों के खिलाफ पांच दिनों के भीतर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स और एसोसिएशन ऑफ बिहार एकेडमिक इंस्टीट्यूशन की ओर से 23 सितंबर को सभी निजी स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद रखने का आह्वान किया गया था। इसके बाद बुधवार को विरोध मार्च निकाला गया।

विज्ञापन

दरअसल, विवाद उस समय शुरू हुआ जब स्कूल के एक शिक्षक प्रिंस कुमार पर छात्रा की पिटाई करने का आरोप लगा। घटना के बाद छात्रा के परिजन और स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे और मामले का विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद स्कूल में घुसकर शिक्षक प्रिंस कुमार के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी घटना रिकॉर्ड हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: गंगा में उतरे थे करमा पूजा की मूर्ति विसर्जित करने, 11 लोग डूबे; चार को बचाया, छह लापता और एक की मौत

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मीनापुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दूसरी ओर, छात्रा के परिजनों ने भी शिक्षक प्रिंस कुमार के खिलाफ बच्ची के साथ मारपीट करने के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

स्कूल और कोचिंग संस्थानों से जुड़े संगठनों का कहना है कि शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। विद्यालय की निदेशक गरिमा विशाल के बयान पर जिला पार्षद हिमांशु गुप्ता, छात्रा के पिता गरीबनाथ साह समेत चार लोगों के खिलाफ शिक्षक प्रिंस कुमार के साथ मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

वहीं, छात्रा की मां रेशमी देवी के बयान पर शिक्षक प्रिंस कुमार के खिलाफ पुत्री के साथ मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेशमी देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। मामले में एसडीपीओ ईस्ट एलेय वत्स ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed