फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Stray dogs injure dozens of people in Muzaffarpur Bihar single day people in panic

Bihar News: आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में दर्जनों लोगों को किया जख्मी, दहशत में लोग

Tue, 10 Feb 2026 05:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 05:29 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लोग इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से डरे हुए हैं। स्थानीय लोग इतने दहशत में हैं कि कुत्तो से बचने के लिए लाठी-डंडे लेकर खुद को बचा रहे हैं।  

विज्ञापन
Stray dogs injure dozens of people in Muzaffarpur Bihar single day people in panic
दर्जनों लोगों को काटा कुत्ता

विस्तार

मुजफ्फरपुर शहर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट रोड इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है। मंगलवार को दर्जनों कुत्तों ने एक साथ 14 लोगों पर हमला किया, जिसमें पुरुष, महिला और बच्चे शामिल हैं। इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। पहले कभी-कभार ही कुत्तों के काटने की घटनाएँ होती थीं, लेकिन अब एक साथ इतने लोग जख्मी हुए हैं कि लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।
विज्ञापन


कुत्तों को भगाने में डटे लोग
घटना के बाद स्थानीय लोग खुद लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को भगाने में लगे हुए हैं। पीड़ितों ने बताया कि वे घर के बाहर काम कर रहे थे, तभी दर्जनों कुत्तों ने हमला कर दिया। लोग घरों में दुबके हुए हैं और अपने आप को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर से मंदिर हटाने के मामले ने पकड़ी तूल, आंदोलनकारी ने दी आत्महत्या की धमकी
 

नगर निगम पर फूटा गुस्सा
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम पर शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन की उदासीनता का नतीजा है कि लोग अब आवारा कुत्तों के निशाने पर हैं। मोहल्ले के लोग नगर निगम से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed