फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Inter-Caste Marriage Dispute: Bride Riya Reacts After Living Funeral, Says Parents Killed

बिहार: 'मां-बाप ने मुझे जीते जी जला दिया, जातियां दो हैं मेल-फीमेल', अंतरजातीय विवाह करने वाली रिया का दर्द

Sun, 20 Sep 2026 07:41 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 07:41 PM IST
सार

पूर्णिया में अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद परिजनों द्वारा जीवित बेटी का प्रतीकात्मक दाह संस्कार और श्राद्ध किए जाने के मामले में नवविवाहिता रिया का बयान सामने आया है। रिया ने कहा कि परिजनों ने उसकी खुशी नहीं समझी और अब पति व ससुराल ही उसकी दुनिया हैं।

विज्ञापन
Purnia Inter-Caste Marriage Dispute: Bride Riya Reacts After Living Funeral, Says Parents Killed
मिलन और रिया का फाइल फोटो

विस्तार

पूर्णिया जिले के के.नगर प्रखंड की गंगेली पंचायत स्थित चपय गांव में अंतरजातीय प्रेम-विवाह से उपजे विवाद में नया मोड़ आ गया है। अपनी पसंद से शादी करने से नाराज परिजनों द्वारा जीवित बेटी का पुतला बनाकर श्मशान घाट में दाह संस्कार, मुंडन और श्राद्ध कर्मकांड (ब्रह्मभोज) आयोजित किए जाने के बाद अब नवविवाहिता रिया का बड़ा बयान सामने आया है। ससुराल पहुंची रिया ने परिजनों के इस कदम पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है।

विज्ञापन

अंतरजातीय विवाह करने के बाद अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही ग्रेजुएशन की छात्रा रिया ने भावुक होते हुए कहा कि मां-बाप समाज और जातिवाद की रक्षा के लिए लड़ते रह गए, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की खुशी कभी नहीं देखी। उन्होंने मुझे जीते जी ही जलाकर मार दिया है। अब मेरा अपने माता-पिता से कोई रिश्ता नहीं बचा है

विज्ञापन


'इंसानियत की सिर्फ दो जातियां हैं एक मेल दूसरी फीमेल'
रिया ने कहा कि मेरे पति और मेरा ससुराल ही अब मेरी पूरी दुनिया हैं। आज के बच्चे अगर अपने प्यार और शादी की इच्छा के बारे में परिजनों को बताते हैं, तो उन्हें समझने के बजाय धमकाया जाता है और दूसरी जाति में शादी करने पर हत्या तक की धमकी दी जाती है। इसी मजबूरी में बच्चों को घर छोड़ना पड़ता है।  जातिवाद कुछ नहीं होता, इंसानियत की सिर्फ दो जातियां हैं एक मेल दूसरी फीमेल।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रिया के पति मिलन कुमार ने भी समाज की बंदिशों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमने अपनी खुशी के लिए शादी की है, समाज के लिए नहीं। समाज हमारा घर नहीं चलाएगा और न ही हमें कमाकर खिलाएगा। समाज क्या सोचता है, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

उल्लेखनीय है कि ब्राह्मण परिवार की रिया और पड़ोस में रहने वाले पासवान समाज के मिलन कुमार के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। 8 सितंबर को दोनों ने घर छोड़ दिया था। 12 सितंबर को कोर्ट में 164 के बयान के तहत बालिग रिया ने मिलन के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद अदालत की अनुमति से दोनों ने कोर्ट और मंदिर में शादी कर ली।

ये भी पढ़ें- बाढ़ पर सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, पीएम मोदी के बॉस की हैसियत को लेकर भी कह दी बड़ी बात

बेटी के इस फैसले से आहत पिता मनोज गोस्वामी और परिजनों ने 15 सितंबर को रिया का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर गांव में 'राम नाम सत्य है' के नारों के साथ शवयात्रा निकाली और श्मशान घाट पर पिता ने मुखाग्नि दी। इसके बाद 17 सितंबर को परिजनों ने बाकायदा मुंडन कराकर, पिंडदान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्राद्ध कर्म संपन्न कराया तथा ग्रामीणों को ब्रह्मभोज भी कराया।

वहीं, अंतरजातीय शादी के बाद युवक के घर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के संगठन मंत्री अजय कुमार भारती, प्रदेश सचिव विक्रम राज, जिलाध्यक्ष मो. मनौवर हुसैन और नगर अध्यक्ष नविन्द्र पासवान समेत कार्यकर्ताओं ने स्थिति का जायजा लिया। एससी-एसटी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक विक्रम पासवान ने कहा कि शादी के बाद डर के मारे दोनों रिश्तेदार के यहां रह रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष द्वारा धमकी दी जा रही है और कथित वायरल वीडियो में जातिसूचक टिप्पणी की गई है। दोनों बालिग हैं और कोर्ट में बयान दे चुके हैं। मामले में एससी-एसटी थाने में आवेदन देने तथा पूर्व में लड़की पक्ष द्वारा थाने में दी गई शिकायत वापस लेने की मांग की जाएगी।

मिलन और रिया का फाइल फोटो

मिलन और रिया का फाइल फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed