फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :son left letter to his family saying he wanted to become monk.

Bihar News: मुजफ्फरपुर में इंटर छात्र लापता, संन्यासी बनने की इच्छा जताकर घर छोड़ गया पत्र; परिजन परेशान

Sun, 21 Sep 2025 03:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Sep 2025 03:04 PM IST
सार

Bihar News: परिजनों का कहना है कि पढ़ाई-लिखाई को लेकर अक्सर धीरेन्द्र को डांट-फटकार मिलती थी। इसी नाराजगी में उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :son left letter to his family saying he wanted to become monk.
बेटे ने छोड़ा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इंटर का छात्र अपने परिजनों के नाम पत्र लिखकर घर से निकल गया। पत्र में उसने संन्यासी बनने की इच्छा जताई और लिखा कि वह अब मोह-माया छोड़कर साधु-संन्यासियों के बीच जीवन व्यतीत करेगा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सहदेव साहनी का 17 वर्षीय बेटा धीरेन्द्र कुमार बीते दिन अचानक घर से लापता हो गया। जाते-जाते उसने घर में एक पत्र छोड़ दिया, जिसमें लिखा था कि जब मैं किसी काम का नहीं हूं तो इस घर में रहने का कोई फायदा नहीं है। मैं अब साधु-संन्यासी के साथ रहूंगा और संन्यास ले लूंगा।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि पढ़ाई-लिखाई को लेकर अक्सर धीरेन्द्र को डांट-फटकार मिलती थी। इसी नाराजगी में उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है। पिता ने ग्रामीणों की मदद से बेटे की तलाश शुरू कर दी है और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई है। पिता सहदेव साहनी ने भावुक अपील करते हुए कहा, “मैं अब बेटे पर पढ़ाई का दबाव नहीं डालूंगा। बस वह लौटकर घर आ जाए, यही मेरी सबसे बड़ी खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; बिहार अधिकार यात्रा के अंतिम दिन तेजस्वी यादव का गुस्सा उफान पर, मंच की ऊंचाई को लेकर हुए नाराज

गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता छात्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed