{"_id":"687f7f312c2b96b1230bb86f","slug":"muzaffarpur-bihar-news-shopkeepr-dead-body-found-suspicious-in-his-shop-family-say-its-murder-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3195553-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालात में दुकानदार का शव उसी की दुकान से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालात में दुकानदार का शव उसी की दुकान से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 22 Jul 2025 05:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:50 PM IST
सार
Bihar: स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह दुकान के अंदर मनीष का शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दुकानदार की दुकान में संदिग्ध मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा चौक स्थित कटरा मोड़ पर एक दुकानदार का शव उसकी ही दुकान से बरामद किया गया। मृतक की पहचान मिश्रौलिया गांव निवासी 21 वर्षीय मनीष बैठा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह दुकान के अंदर मनीष का शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने मनीष की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक की मां ने बताया कि मनीष पहले गांव से आकर दुकान संभालता था, लेकिन पिछले करीब 10 दिनों से वह दुकान में ही रह रहा था और वहीं सोता भी था। आज सुबह काफी देर तक उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया, जिसके बाद वे दुकान पहुंचे तो देखा कि मनीष मृत अवस्था में पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि मनीष का पहले एक युवक से विवाद हुआ था और उसी ने हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: गोईठवा नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, नहाने गए थे...तभी फिसलने से हुई दुर्घटना; परिजन बेसुध
जांच में जुटी पुलिस, एफएसएल टीम भी मौके पर
घटना के संबंध में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि मृतक बीते कुछ दिनों से दुकान में ही रह रहा था। आज परिजन जब उसे खोजते हुए पहुंचे, तो वह मृत अवस्था में मिला। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि तकनीकी जांच के आधार पर घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।
परिजनों के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।