Bihar News: मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर से मंदिर हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, आंदोलनकारी ने दी आत्महत्या की धमकी
Bihar News: मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर से बीते वर्ष हटाए गए हनुमान मंदिर का विवाद फिर उभर गया। मंदिर निर्माण और प्रतिमा न दिए जाने को लेकर हिंदूवादी संगठन के नेता ने आत्महत्या की धमकी दी।
विस्तार
मुजफ्फरपुर जंक्शन स्टेशन परिसर से बीते वर्ष हटाए गए मंदिर का मामला एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। मंगलवार, 10 फरवरी को एक आंदोलनकारी ने स्टेशन परिसर के पास निर्माण स्थल पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। सूचना मिलने के बाद पूरे स्टेशन परिसर को छावनी में बदल दिया गया और रेल पुलिस एवं नगर थाना की टीम अलर्ट मोड पर रही। सभी आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी गई। मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार, रेड डीएसपी के नेतृत्व में GRF और RPF की टीम मुस्तैद रही।
बीते वर्ष स्टेशन परिसर से हटाया गया था हनुमान जी का मंदिर
दरअसल, वर्ल्ड क्लास स्टेशन के निर्माण के दौरान बीते वर्ष आधी रात को जंक्शन के पार्किंग क्षेत्र के पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को हटाया गया था। इसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन इतना तेज हुआ कि रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक इस मामले में पत्राचार किया गया।
प्रतिमा के अवशेष ना देने पर आंदोलनकारी ने दी धमकी
आंदोलनकारी का आरोप है कि मंदिर को रातों-रात तोड़ दिया गया और उसमें स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद रेल प्रशासन ने परिसर के सामने नया मंदिर बनवाया, लेकिन इसमें प्राचीन मंदिर की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई, जिससे हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी है। आज इसी नाराजगी के चलते एक हिंदूवादी संगठन के नेता ने मंदिर निर्माण की मांग और प्रतिमा के अवशेष नहीं दिए जाने के खिलाफ आत्महत्या की धमकी दी।
ये भी पढ़ें: शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, नवविवाहिता को देखने के लिए जुटी भीड़
प्रशासन मुस्तैद
इस सूचना के बाद रेल पुलिस और नगर थाना की टीम पूरी तरह से सतर्क हो गई। रेल डीएसपी ने बताया कि सूचना आत्मदाह की थी, जिसको लेकर सभी जवान अलर्ट मोड पर तैनात किए गए हैं। सभी संभावित परिस्थितियों के लिए कार्रवाई की पूरी तैयारी की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.