फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: rail police seized huge drugs and arrested a female and male drug dealer

Bihar: मुजफ्फरपुर में गांजे की बड़ी खेप बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार; गोरखपुर पहुंचाने की थी तैयारी

Sun, 20 Apr 2025 04:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 04:21 PM IST
सार

Bihar: जीआरपी प्रभारी रंजीत कुमार ने जानकारी दी कि संदिग्ध बैग के साथ पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: rail police seized huge drugs and arrested a female and male drug dealer
मादक पदार्थ धंधेबाज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की भारी खेप के साथ एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह सफलता जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिली है। दोनों आरोपियों को प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। उनके पास से लगभग 19 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

रेल पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तस्कर मादक पदार्थ की इस खेप को गुप्त तरीके से छिपाकर गोरखपुर ले जाने की फिराक में थे, जहां इसे किसी बड़े तस्कर को सौंपा जाना था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह खेप उन्हें पटना के एक सप्लायर से मिली थी और इसके बदले उन्हें कमीशन मिलने वाला था। गिरफ्तार महिला तस्कर मुंगेर जिले की निवासी है, जबकि पुरुष तस्कर का संबंध बेगूसराय जिले से है। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और साथ मिलकर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन


पढ़ें: चाचा-चाची की प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने की आत्महत्या, गांव में मचा कोहराम    

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी रंजीत कुमार ने जानकारी दी कि संदिग्ध बैग के साथ पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच में जुटी है। साथ ही, इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed