फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : rail police alert mode special team deputed at border area check post

Bihar News: पर्व-त्योहार को लेकर रेल पुलिस की विशेष तैयारी, 25 चेक पोस्ट पर कड़ी नजर; नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता

Tue, 23 Sep 2025 08:38 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Sep 2025 08:38 AM IST
सार

Bihar News: रेल एसपी बीना कुमारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खासकर सीमावर्ती जिलों और बॉर्डर एरिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : rail police alert mode special team deputed at border area check post
एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दुर्गा पूजा और अन्य आगामी त्योहारों को लेकर रेल पुलिस अलर्ट मोड में है। सीमावर्ती रेल जिलों और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इलाकों में रेल पुलिस की विशेष टीम गश्त करेगी। इसके लिए जिला पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित कर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

रेल एसपी बीना कुमारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खासकर सीमावर्ती जिलों और बॉर्डर एरिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके तहत कुल 25 चेक पोस्ट चिन्हित किए गए हैं, जहां संदिग्धों की सघन जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: चापाकल पर नहाने गई महिला को सांप ने डसा, इलाज के बजाय झाड़-फूंक कराने ले गए परिजन, हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस मिलकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सभी टीमों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं ताकि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। एसपी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि त्योहारों के समय यात्रियों और आमजन को सुरक्षित माहौल मिले। इसके लिए हर स्तर पर चौकसी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed