फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Snake bites woman who went to bathe at hand pump, dies

Bihar News: चापाकल पर नहाने गई महिला को सांप ने डसा, इलाज के बजाय झाड़-फूंक कराने ले गए परिजन, हो गई मौत

Tue, 23 Sep 2025 06:53 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Sep 2025 06:53 AM IST
सार

Bihar: बताया जाता है कि स्नान से पहले उन्होंने अपना कपड़ा गोबर के ऊपले पर रख दिया। तभी ऊपले से निकले विषैले सांप ने उनके पैर पर काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने समय पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वासवश महिला को झाड़-फूंक कराने ले गए। 

विज्ञापन
Bihar News: Snake bites woman who went to bathe at hand pump, dies
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र में सोमवार को विषैले सांप के डसने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नारायणपीपर पंचायत के वार्ड संख्या-16 निवासी रामानंद पासवान की 80 वर्षीय पत्नी सुन्दरी देवी सुबह लगभग 10 बजे घर के बाहर चापाकल पर स्नान करने गई थीं।

विज्ञापन

बताया जाता है कि स्नान से पहले उन्होंने अपना कपड़ा गोबर के ऊपले पर रख दिया। तभी ऊपले से निकले विषैले सांप ने उनके पैर पर काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने समय पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वासवश महिला को झाड़-फूंक कराने कुंभी गांव के एक तांत्रिक के पास पहुंचाया।

विज्ञापन

झाड़-फूंक के बाद जब परिजन सुन्दरी देवी को घर लेकर लौट रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अचेतावस्था में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में बागमती पर 814 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट; 21.30 किमी सड़क से तीन जिलों का सीधा संपर्क

महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। सूचना पाकर मुखिया प्रतिनिधि डॉ. निगम कुमार और पंसस प्रतिनिधि अरुण पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि पीएचसी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग भी की। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुअनि शैलेंद्र कुमार और फ्रूटी कुमारी ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed