फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Swat World Cup-2025: Rahul Srivastava becomes head coach of Indian team, to be held in Tashkent from July 23

सवात् वर्ल्ड कप-2025: राहुल श्रीवास्तव बने भारतीय टीम के मुख्य कोच, 23 जुलाई से ताशकंद में होगा आयोजन

Wed, 16 Jul 2025 04:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 16 Jul 2025 04:14 PM IST
सार

Swat World Cup-2025: मुजफ्फरपुर जिले के राहुल श्रीवास्तव, सवात् फ्रेंच बॉक्सिंग खेल के वर्ल्ड कप ताशकंद के लिए भारतीय टीम के कोच बनाए गए हैं, जो टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे। राहुल के चुने जाने पर साथी खिलाड़ी और पूरी टीम में हर्ष का माहौल बना हुआ है और उनको बधाई दी है।

विज्ञापन
Swat World Cup-2025: Rahul Srivastava becomes head coach of Indian team, to be held in Tashkent from July 23
शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में 23 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक सवात् वर्ल्ड कप-2025 आयोजित हो रहा है। इसमें बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी और राज्य सवात् संघ, बिहार के सचिव शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर जिले ही नहीं, पूरे सवात् खेल जगत में उत्साह और हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन

 
अनुभव और लोकप्रियता के बल पर मिला नेतृत्व
राष्ट्रीय सवात् संघ द्वारा की गई इस नियुक्ति को राहुल श्रीवास्तव के व्यापक अनुभव और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों का सम्मान माना जा रहा है। वे अब तक भारत को सवात् यानी फ्रेंच बॉक्सिंग में 52 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक दिला चुके हैं। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इनमें एशियन सिख गेम्स-2021 में 10 पदक, एशियन सवात् चैंपियनशिप-2022 (बांग्लादेश) में छह पदक, साउथ एशियन सवात् चैंपियनशिप-2025 में 19 पदक, एशियन सवात् चैंपियनशिप-2024 (इंडोनेशिया) में आठ पदक और एशियन सवात् चैंपियनशिप-2025 में 13 पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पूर्व बैंक प्रबंधक और स्कूल संचालक के फ्लैट से 10 लाख की संपत्ति चोरी; CCTV में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वर्ल्ड कप में भारत की पहली ऐतिहासिक भागीदारी
इस वर्ष भारत पहली बार सवात् वर्ल्ड कप में भाग लेने जा रहा है। ऐसे में राहुल श्रीवास्तव को मुख्य कोच बनाना न केवल एक रणनीतिक निर्णय है, बल्कि यह उनके अब तक के समर्पण और उपलब्धियों का प्रमाण भी है। पूरे देश के खिलाड़ियों को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में भारत ताशकंद में तिरंगा फहराकर इतिहास रचेगा।

 
बधाइयों का तांता, खेल जगत में खुशी का माहौल
राहुल श्रीवास्तव की इस नियुक्ति के बाद खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय सवात् संघ के संस्थापक सुखविंदर सिंह विंजरावत, अध्यक्ष हंशराज नामसौत, सचिव परमजीत कौर, राज्य सवात् संघ, बिहार के मुख्य संरक्षक व पूर्व खेल मंत्री शिवचंद्र राम, अध्यक्ष रंजीत प्रसाद श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव सूरज पंडित, कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम सहित सैकड़ों खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।

यह भी पढ़ें- बेवफाई में खुदकुशी: पति विदेश गया कमाने, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी; सोशल मीडिया पर तस्वीरें देख पेड़ से लटका
 
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कोच राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे एक बार फिर भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। मेरी कोशिश होगी कि खिलाड़ियों को सर्वोत्तम प्रशिक्षण देकर भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरव दिलाया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed