{"_id":"6a55fad68acd867fe902d575","slug":"muzaffarpur-bihar-news-posing-as-bank-employee-cunning-man-tricked-woman-into-removing-her-jewelry-handed-paper-and-fled-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4499939-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'हम बैंक अधिकारी हैं...' कहकर महिला को झांसे में लिया, फिर 90 हजार के जेवर लेकर फरार हुए ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'हम बैंक अधिकारी हैं...' कहकर महिला को झांसे में लिया, फिर 90 हजार के जेवर लेकर फरार हुए ठग
Tue, 14 Jul 2026 03:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:05 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में बैंक अधिकारी बनकर आए ठगों ने ऑटो में सफर कर रही महिला को झांसे में लेकर करीब 90 हजार रुपये के जेवर ठग लिए। बदमाश खाली लिफाफा थमाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और ऑटो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैंककर्मी बताकर महिला को बनाया निशाना
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में शातिर ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक महिला को ठगी का शिकार बना लिया। बदमाशों ने महिला को झांसे में लेकर करीब 90 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण उतरवा लिए और उनकी जगह खाली लिफाफा थमाकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक जाने के दौरान ऑटो में हुई ठगी
जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी जानकी देवी किसी निजी कार्य से साहेबगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा आई थीं। बैंक का काम पूरा करने और मीना बाजार से खरीदारी करने के बाद वह बस स्टैंड से घर लौटने के लिए ऑटो में बैठीं। पीड़िता के अनुसार, ऑटो में पहले से चार-पांच लोग बैठे थे। उन्होंने खुद को बंधन बैंक का अधिकारी और कर्मचारी बताते हुए बातचीत शुरू की।
'यहां बदमाश बहुत हैं', कहकर उतरवाए जेवर
रास्ते में बदमाशों ने महिला से कहा कि इस इलाके में लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए वह अपने जेवर उतारकर सुरक्षित रख लें। उन्होंने एक लिफाफा देते हुए कहा कि उसमें आभूषण रख देने से वे सुरक्षित रहेंगे। महिला बदमाशों की बातों में आ गई और अपनी पायल, कान की बाली, ढोलना, जुगुतिया और मंगलसूत्र उतारकर लिफाफे में रख दिए। कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने महिला को यह कहकर ऑटो से उतार दिया कि वे दूसरी सवारी लेकर आते हैं।
विज्ञापन
लिफाफा खोला तो उड़ गए होश
ऑटो के चले जाने के बाद जब महिला ने लिफाफा खोला तो उसमें कोई आभूषण नहीं था। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने साहेबगंज थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि बदमाश करीब 90 हजार रुपये मूल्य के जेवर लेकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- बांकीपुर में जीत सुनिश्चित करने के लिए नितिन नवीन कर रहे मैराथन बैठक, अपनी टीम को क्या टास्क दिया?
सीसीटीवी फुटेज और ऑटो की तलाश में पुलिस
साहेबगंज थाना पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संबंधित ऑटो की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।