फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : police seal fake chit fund company office police investigate more detail

Bihar: मुजफ्फरपुर में फर्जी चिट फंड कंपनी पर कार्रवाई तेज, कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद; अब तक चार गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 08:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2025 08:12 PM IST
सार

Bihar Crime: पीड़ितों ने बताया कि उन्हें सोशल साइट्स पर नौकरी का विज्ञापन दिखा था। दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें कार्यालय बुलाया गया। कुछ लोगों को कंपनी की ओर से कॉल भी आई थी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : police seal fake chit fund company office police investigate more detail
फर्जी चिट फंड कंपनी एक्शन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित कोल्हुआ पैगंबरपुर इलाके में संचालित फर्जी चिट फंड कंपनी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। मंगलवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में कंपनी के कार्यालय को सील कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही। पहले से लगे ताले को काटकर अंदर प्रवेश किया गया और ट्रेनिंग सेंटर की तलाशी ली गई, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण कागजात व दस्तावेज बरामद किए गए। कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। बताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में नेपाल के विभिन्न जिलों के कई युवक भी शिकार बने हैं। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पीड़ितों ने बताया कि उन्हें सोशल साइट्स पर नौकरी का विज्ञापन दिखा था। दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें कार्यालय बुलाया गया। कुछ लोगों को कंपनी की ओर से कॉल भी आई थी। अधिक वेतन का लालच देकर कार्यालय पहुंचने पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रति व्यक्ति 12 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद रुचि के अनुसार ट्रेनिंग कराई गई और नौकरी देने का वादा किया गया। दस्तावेज तैयार करने के नाम पर 25-25 हजार रुपये और बाद में ज्वाइनिंग से पूर्व दो-दो लाख रुपये जमा कराए गए।

विज्ञापन


पढे़ं; फेसबुक लाइव में चिराग पासवान और सम्राट चौधरी को गाली देना युवक को महंगा पड़ा, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

जब ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवकों ने नौकरी की जानकारी मांगी तो कंपनी के लोगों ने उन्हें कार्यालय से भगा दिया। पीड़ित रंजीत कापड़ द्वारा अहियापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पैगंबरपुर स्थित कार्यालय पर छापेमारी की और मौके से चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सिटी एसपी (कोटा) किरण कुमार ने बताया कि नेपाल निवासी रंजीत कापड़ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। चारों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। जिस मकान में फर्जी कंपनी चलाई जा रही थी, उसे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सील कर दिया गया है। मकान मालिक की तलाश जारी है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कुल कितने लोग इस ठगी का शिकार बने हैं। मामले की जांच और अनुसंधान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed