फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :police controlled the dispute over removal of religious flag police investigate

Bihar News: मुजफ्फरपुर में धार्मिक झंडे को उतारे जाने से फैला तनाव, मौके पर पहुंची पुलिस; संभाला मोर्चा

Mon, 01 Sep 2025 04:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Sep 2025 04:04 PM IST
सार

Bihar: स्थिति की गंभीरता देखते हुए पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्थिति को काबू में लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में पुनः उसी स्थान पर झंडा लगाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य हो गए।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :police controlled the dispute over removal of religious flag police investigate
धार्मिक झंडा को लेकर तनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर बघनगरी पंचायत के भुट्टा चौक के पास सोमवार को अचानक तनाव की स्थिति बन गई। यहां लगे एक धार्मिक झंडे को अज्ञात लोगों ने हटा दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता देखते हुए पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्थिति को काबू में लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में पुनः उसी स्थान पर झंडा लगाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि भुट्टा चौक के पास बने विशाल द्वार पर यह झंडा लंबे समय से लगा हुआ था, जिसे अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई।

विज्ञापन


पढे़ं: वैशाली में सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत; परिजन बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शांति समिति की बैठक कराई गई है। जिन लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया है, उनकी पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed