फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Accident: Bike rider dies after being hit by a speeding vehicle in Vaishali

Bihar Accident: वैशाली में सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत; परिजन बेसुध

Mon, 01 Sep 2025 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Sep 2025 03:53 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया

विज्ञापन
Bihar Accident: Bike rider dies after being hit by a speeding vehicle in Vaishali
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के पास सोमवार को सड़क पार करने के दौरान एक चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर डुमरी गांव निवासी विद्यानाथ चौधरी के पुत्र 50 वर्षीय अमर कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पढ़ें:  'टुटपुंजिया नेता' कहकर बुरे फंसे प्रशांत किशोर, भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने भेजा कानूनी नोटिस

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अमर कुमार अपने ससुराल कंसारा गांव (सदर थाना क्षेत्र) में रहकर खाद-बीज की दुकान चलाते थे। सोमवार को वह जमीन सर्वे से जुड़े कागजात लेकर बाइक से कंसारा गांव से अपने घर कुतुबपुर डुमरी लौट रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed