फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :police arrest sulabh toilet incharge operate at court campus today police investigate

Bihar News: सुलभ शौचालय संचालक निकला शराब तस्कर, कोर्ट परिसर से विदेशी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 12:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 12:53 PM IST
सार

Bihar: शराब की बरामदगी के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस अब रणजीत झा से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह शराब कहां से लाता था और किन-किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था। उसके बयान के आधार पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :police arrest sulabh toilet incharge operate at court campus today police investigate
कोर्ट परिसर शौचालय से शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर कोर्ट कैंपस स्थित सुलभ शौचालय से एक शराब तस्कर को विदेशी शराब की कई बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कोर्ट परिसर में स्थित शौचालय का संचालन कर रहा था और उसी दौरान गुपचुप तरीके से शराब का अवैध कारोबार भी करता था।

नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यायालय परिसर में स्थित शौचालय के पास अवैध शराब की बड़ी खेप छुपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर नगर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस को देखते ही शौचालय कर्मी भागने लगा, जिसे खदेड़ कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान शौचालय से कुल 11 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किए गए। इनमें से 9 बोतलें एक कार्टन में, एक बोतल आरोपी के पॉकेट से और एक कुर्सी के नीचे से बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासी ललन झा के पुत्र रणजीत झा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  'चारा घोटाले के दोषी का बेटा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है' तेजस्वी यादव पर डिप्टी सीएम का हमला

शराब की बरामदगी के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस अब रणजीत झा से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह शराब कहां से लाता था और किन-किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था। उसके बयान के आधार पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

इस पूरे मामले पर नगर थाना प्रभारी शरत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोर्ट परिसर स्थित शौचालय में छापेमारी की गई, जहां से एक व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी शौचालय का संचालक है और लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed