{"_id":"68a83eea23d4ed6d3e0afac7","slug":"muzaffarpur-bihar-news-pm-narendra-modi-enaugurate-tmh-hospilal-today-by-vertual-mode-skmch-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3313888-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पीएम मोदी ने किया मुजफ्फरपुर होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन, टेंट से भवन तक पहुंची सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पीएम मोदी ने किया मुजफ्फरपुर होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन, टेंट से भवन तक पहुंची सुविधा
Fri, 22 Aug 2025 05:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:09 PM IST
सार
Muzaffarpur News: अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह ने कहा कि यहां रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। पिछले पांच साल से अस्पताल टेंट स्ट्रक्चर में संचालित हो रहा था, लेकिन अब नया भवन मिल जाने से सुविधा कई गुना बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के बहुप्रतीक्षित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। बोधगया में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने करीब 13 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें कैंसर अस्पताल का उद्घाटन भी शामिल रहा। यह उत्तर बिहार का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन
570 करोड़ की लागत से तैयार हुआ 150 बेड का अस्पताल
जानकारी के मुताबिक, करीब 570 करोड़ रुपये की लागत से बने इस कैंसर अस्पताल को उत्तर बिहार का सबसे बड़ा रेडियोथेरेपी सेंटर माना जा रहा है। 150 बेड क्षमता वाले इस संस्थान के शुरू हो जाने से कैंसर मरीजों को अब बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं यहीं मुजफ्फरपुर में उपलब्ध होंगी। अब तक यह अस्पताल अस्थायी टेंट स्ट्रक्चर में मरीजों का इलाज कर रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: राम जानकी मठ के संचालक पर दो नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
भव्य कार्यक्रम में जुटे अधिकारी और डॉक्टर
मुजफ्फरपुर कैंसर अस्पताल परिसर में उद्घाटन को लेकर भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर राज कुमार, जिला अधिकारी सुब्रत सेन, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कमिश्नर राज कुमार ने कहा कि यह अस्पताल न सिर्फ मुजफ्फरपुर बल्कि उत्तर बिहार के दर्जनों जिलों के लिए बड़ी सौगात है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मरीजों को अब इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में मौजूद रेडियोथेरेपी मशीनें गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होंगी।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: ‘RJD के दोनों विधायक NDA में आते हैं तो मैं करुंगा स्वागत’, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा
टेंट से भवन तक की यात्रा पूरी हुई
अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह ने कहा कि यहां रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। पिछले पांच साल से अस्पताल टेंट स्ट्रक्चर में संचालित हो रहा था, लेकिन अब नया भवन मिल जाने से सुविधा कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अस्पताल में 150 बेड की व्यवस्था है, लेकिन आने वाले समय में बेड की संख्या और भवन दोनों बढ़ाए जाएंगे। यहां न केवल इलाज बल्कि अनुसंधान कार्य भी होंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि यह अस्पताल मरीजों और उनके परिजनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।