फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : people return after marriage function road accident one died many injured

Bihar Accident: बरात से लौट रही दो कारों की भीषण टक्कर, एक की मौत, कई गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 06 Dec 2025 07:18 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 07:18 AM IST
सार

Bihar: शादी से लौट रही दो कारों की टक्कर में हाजीपुर निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर हुए। अंधेरा और एनएच पर गड्ढों के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा और घायलों को पटना रेफर किया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : people return after marriage function road accident one died many injured
कार दुर्घटना का शिकार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

 

मुजफ्फरपुर जिले में पटना-मुजफ्फरपुर एनएच न्यू बाईपास पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही दो कारों की टक्कर में 24 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार, निवासी हाजीपुर, की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधेरा अधिक होने और सड़क पर बने गड्ढों एवं खराब डिवाइडर के कारण पहले एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। उसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो नियंत्रण खोकर खड्डे में पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पढे़ं: प्रोटेक्शन गैंग का आतंक, घर में घुसकर एक लाख की रंगदारी मांगने पर निगमकर्मी और परिवार की पिटाई    

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वहीं अन्य घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया है।

मृतक के परिजन पिंटू कुमार ने आरोप लगाया कि एनएच पर गड्ढे, बोल्डर और निर्माण कार्य की लापरवाही हादसे की मुख्य वजह है। उन्होंने कहा कि यदि एनएचएआई समय पर सड़क की मरम्मत और सुरक्षा नियमों का पालन करता, तो यह दुर्घटना नहीं होती। परिजनों ने राज्य सरकार से सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देने और लापरवाही कम करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed