फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :employee beaten up and threatened to demand money police investigate

Bihar Crime: प्रोटेक्शन गैंग का आतंक, घर में घुसकर एक लाख की रंगदारी मांगने पर निगमकर्मी और परिवार की पिटाई

Sat, 06 Dec 2025 06:51 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 06:51 AM IST
सार

Bihar: बहालखाना रोड में प्रोटेक्शन गैंग के बदमाशों ने निगमकर्मी के घर में घुसकर एक लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर उसके परिवार की पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :employee beaten up and threatened to demand money police investigate
प्रोटेक्शन गैंग का आतंक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के बहालखाना रोड में शुक्रवार की शाम हड़कंप मच गया, जब कथित प्रोटेक्शन गैंग के बदमाशों ने एक नगर निगम के सफाईकर्मी के घर में घुसकर रंगदारी मांगने के लिए मारपीट कर दी। पीड़ित के अनुसार, रंगदारी के एक लाख रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने उसकी मां और बहन से भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी तथा सुरक्षा की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर; कई लोग घायल    

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता मंजू देवी ने बताया कि उनका बेटा सत्यम मल्लिक नगर निगम में सफाईकर्मी है। शाम में महाराजी पोखर का एक बदमाश अपने करीब दस साथियों के साथ घर पर धावा बोलकर गाली-गलौज करने लगा और फिर मारपीट की।

नगर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed